क्‍या UFO का सच आएगा सामने? अमेरिका में इस हफ्ते होने जा रही अहम सुनवाई

UFO : अमेरिका में बड़ी संख्‍या में एयरफोर्स पायलट UFO देखने की जानकारी शेयर करते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 जुलाई 2023 12:14 IST
ख़ास बातें
  • 3 गवाहों की गवाही सुनी जाएगी इस बुधवार को
  • यूएफओ को लेकर गवाहों ने किए हैं बड़े दावे
  • यूएफओ को लेकर अहम जानकारी आ सकती है सामने

इस साल की शुरुआत में सामने आया था कि अमेरिकी सरकार ने UFO से जुड़ी 510 रिपोर्टें अबतक जुटाई हैं। (सांकेतिक तस्‍वीर)

अमेरिकी सरकार UFO (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट) से जुड़े मामलों को लेकर गंभीर है। वह इसके बारे में कितना जानती है, इसका थोड़ा-बहुत पता इस सप्‍ताह चल सकता है। बताया जा रहा है कि इस बुधवार को यूनाइटेड स्टेट्स हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स UAP (अज्ञात असामान्य घटनाएं) को लेकर 3 गवाहों की गवाही सुनेंगे। UAP शब्‍द का इस्‍तेमाल UFO यानी हवा में उड़ने वाले अज्ञात ऑब्‍जेक्‍ट्स के अलावा, अंतरिक्ष और पानी में दिखाई देने वाले अनजान ऑब्‍जेक्‍ट्स के लिए किया जाता है। 

स्‍पेसडॉटकॉम ने रिपोर्ट किया है कि अमेरिका में होने वाली यह सुनवाई सदन की उपसमिति द्वारा की जाएगी। इस दौरान सेना से जुड़े पूर्व अधिकारियों और खुफ‍िया समुदाय के कर्मचारियों की गवाही होगी, जो अज्ञात आब्‍जेक्‍ट्स से सामना होने का दावा करते हैं। गंभीर विषय पर होने जा रही इस सुनवाई को यूट्यूब पर लाइव स्‍ट्रीम किया जाएगा।  
Advertisement

बताया जाता है कि बुधवार को अमेरिकी नौसेना के दो पूर्व एविएटर्स- रयान ग्रेव्स और डेविड फ्रैवर गवाही देंगे। उन्‍होंने अपने काम के दौरान कई अजीबोगरीब एयरक्राफ्ट्स से सामना होने का दावा किया है। सुनवाई में डेविड ग्रुश को भी बुलाया जाएगा। उनको लेकर आई एक रिपोर्ट में दावा है कि ग्रुश को सीक्रेट कार्यक्रमों के बारे में काफी जानकारी है। 

इस साल की शुरुआत में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि अमेरिकी सरकार ने UFO से जुड़ी 510 रिपोर्टें अबतक जुटाई हैं। हालांकि अमेरिकी सरकार को अबतक अलौकिक जीवों यानी एलियंस का कोई सबूत नहीं मिला है। इसके बावजूद अमेरिका ने UFO को खतरा माना है। 
Advertisement

UFO के मामलों की जांच करने वाला पेंटागन का ऑफ‍िस खुफ‍िया एजेंस‍ियों के साथ मिलकर काम करता है। ऑफ‍िस ने जिन रिपोर्टों का विश्‍लेषण किया, उनमें से कई मामलों को अमेरिका की एयरफोर्स के पायलटों ने रिपोर्ट किया था। गौरतलब है कि अमेरिका में बड़ी संख्‍या में एयरफोर्स पायलट UFO देखने की जानकारी शेयर करते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.