नई खोज : 43 करोड़ साल से लग रही जंगलों में आग, वैज्ञानिकों ने खोज निकाली वह जगह

वेल्स (Wales) और पोलैंड (Poland) में पाए गए 43 करोड़ वर्ष पुराने चारकोल की मदद से इसका पता चला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जून 2022 15:18 IST
ख़ास बातें
  • रिसर्च के अनुसार, तब वायुमंडल में 21% से ज्‍यादा ऑक्‍सीजन होती होगी
  • जिस जंगल में सबूत मिले हैं, वहां आग फैलाने के लिए पर्याप्‍त वनस्‍प‍ति है
  • वेल्‍स और पोलैंड के जंगलों में मिले हैं सबूत

तब जंगलों में आग ज्‍यादातर बार छोटी वनस्‍पति के जरिए ही लगती थी।

जंगलों में लगने वाली आग ने हाल के वर्षों में जानवरों और स्थानीय लोगों के लिए खतरा पैदा किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जंगलों में आग करोड़ों वर्षों से लगती रही है। वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसी पुरानी जंगल की आग की खोज की है। वेल्स (Wales) और पोलैंड (Poland) में पाए गए 43 करोड़ वर्ष पुराने चारकोल की मदद से इसका पता चला है। यानी 43 करोड़ साल पहले जंगलों में आग लगती थी। इससे पता चलता है कि सिलुरियन (Silurian period) काल के दौरान पृथ्वी पर जीवन कैसा था। उस समय पौधे का जीवन दोबारा जीवन के लिए काफी हद तक पानी पर निर्भर होता था। सूखे इलाकों में पौधों के पनपने की संभावना नहीं होती थी। तब जंगलों में आग ज्‍यादातर बार छोटी वनस्‍पति के जरिए ही लगती थी। 

रिसर्चर्स के अनुसार, प्राचीन फंगस ‘प्रोटोटैक्साइट्स' (Prototaxites) पेड़ों के बजाए पर्यावरण पर हावी रहे होंगे। इनके सटीक आकार का तो पता नहीं, पर कहा जाता है कि यह लगभग 30 फीट की ऊंचाई तक रहे होंगे। 

रिपोर्ट के अनुसार, जंगल की आग को लंबे समय तक टिके रहने के लिए ईंधन की जरूरत होती होगी। यह काम पौधे करते होंगे। इसके अलावा, आग लगने के लिए बिजली गिरने और आग जलने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। रिसर्चर्स के अनुसार, आग फैलने और चारकोल की मौजूदगी बताती है कि तब पृथ्वी के वायुमंडल में ऑक्सीजन का स्तर कम से कम 16 प्रतिशत था। हालांकि फाइंडिंग्‍स बताती हैं कि 43 करोड़ वर्ष पहले वायुमंडल में ऑक्‍सीजन का स्‍तर 21 फीसदी या शायद इससे ज्‍यादा था। 

वैज्ञानिक सिद्धांत के अनुसार, पौधे के जीवन और प्रकाश संश्लेषण (photosynthesis) में बढ़ोतरी जंगल में आग लगने के दौरान वहां ऑक्सीजन के चक्र को तेज करने में योगदान देती हैं। उस ऑक्सीजन चक्र की बारीकियों को समझने से वैज्ञानिकों को यह पता चलता है कि जीवन कैसे विकसित हुआ होगा।

रिसर्च टीम में शामिल कोल्बी कॉलेज के जीवाश्म विज्ञानी रॉबर्ट गैस्टाल्डो ने कहा कि सिलुरियन इलाके में जंगल की आग को फैलाने के लिए पर्याप्त वनस्पति मौजूद है। गैस्टाल्डो ने कहा कि जिस समय हम सैंपल ले रहे थे, वहां पर्याप्त बायोमास था। यह बताने के लिए काफी था कि जंगल में आग लगने के लिए वहां पर्याप्‍त सैंपल मौजूद थे। 
Advertisement

रिसर्चर्स ने अपने शोध के लिए जिन दो साइट्स को चुना, अनुमान है कि वो तब अवलोनिया और बाल्टिका के प्राचीन महाद्वीपों पर रही होंगी। वैज्ञानिकों की यह खोज उस रिकॉर्ड को भी तोड़ देती है, जिसके मुताबिक जंगल की सबसे पुरानी आग 1 करोड़ साल पहले लगी थी। इसके अलावा यह पृथ्‍वी के इतिहास में जंगलों की आग के महत्‍व पर भी जोर देती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. लॉन्च से पहले लीक हुए HMD के 2 नए फोन, मिलेगा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Android 15
#ताज़ा ख़बरें
  1. Casio लाई अनोखा फिटनेस गैजेट, दिखने में खूबसूरत रिंग, काम स्मार्टवॉच का! जानें कीमत
  2. WhatsApp से फोन में अपने आप डाउनलोड हो जाते हैं फोटो और वीडियो, तो ऐसे रोकें
  3. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  4. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  5. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
  6. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  7. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  8. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
  9. 10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स
  10. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 ने प्री-ऑर्डर में तोड़े रिकॉर्ड, 72 घंटे में 2.71 लाख बुकिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.