• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HTC Wildfire E7 सस्ता फोन 6GB रैम, 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, फुल स्पेसिफिकेशन लीक

HTC Wildfire E7 सस्ता फोन 6GB रैम, 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, फुल स्पेसिफिकेशन लीक

फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट है और 420 निट्स की पीक ब्राइटनेस बताई गई है।

HTC Wildfire E7 सस्ता फोन 6GB रैम, 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, फुल स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: GizmoChina

HTC Wildfire E7

ख़ास बातें
  • फोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले होगा।
  • फोन में मीडियाटेक का Helio G81 चिपसेट होगा।
  • फ्रंट की ओर फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा से लैस बताया गया है।
विज्ञापन
HTC की ओर से जल्द ही एक सस्ता फोन लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी HTC Wildfire E7 को मार्केट में पेश करने की तैयारी में है। यह फोन सबसे पहले UAE में लॉन्च होने के संकेत हैं। HTC Wildfire E7 के लॉन्च से पहले इसके फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन को इससे पहले गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले होने की बात कही गई है। यह 6GB रैम से लैस होगा। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले लीक हुए इसके फुल स्पेसिफिकेशन। 

HTC Wildfire E7 जल्द ही एक बजट फोन के रूप में मार्केट में आने की संभावना है। फोन के लॉन्च से पहले सभी स्पेफिकेशंस का खुलासा हो गया है। गिजमोचाइना की रिपोर्ट में इसके फुल स्पेसिफिकेशंस का जिक्र किया गया है। फोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले होगा। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट है और 420 निट्स की पीक ब्राइटनेस बताई गई है। फोन में मीडियाटेक का Helio G81 चिपसेट होगा। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट है जिसे अधिकतम 2.0GHz फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक किया गया है। 

फोन में 6GB रैम बताई गई है। यह डिवाइस 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में डुअल नैनो सिम का सपोर्ट होगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ लॉन्च होगा। कैमरा की बात करें तो इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें मेन सेंसर 50MP का होगा, साथ में 0.08MP का डेप्थ सेंसर होगा। फ्रंट की ओर फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा से लैस बताया गया है। 

बैटरी की बात करें तो इसमें 4920mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग होगी। चार्जिंग के लिए USB Type-C का सपोर्ट इसमें दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 166.2 x 77.6 x 8.8mm और वजन 204 ग्राम है। यह फोन Black Blue और Light Blue कलर में पेश किया जा सकता है। हालांकि लॉन्च डेट की अधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »