उम्र 41, दौलत 1500 करोड़, NASA के अगले चीफ होंगे जेरेड इसाकमैन, Donald Trump का बड़ा फैसला

ट्रंप ने नासा के अगले प्रमुख के लिए अरबपति टेक उद्यमी और प्राइवेट एस्‍ट्रोनॉट जेरेड इसाकमैन को चुना है। वह पेमेंट-प्रोसेसिंग कंपनी Shift4 Payments के CEO भी हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024 13:01 IST
ख़ास बातें
  • जेरेड इसाकमैन होंगे नासा के अगले चीफ
  • भावी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने किया ऐलान
  • जेरेड इसाकमैन एक बिजनेसमैन और एस्‍ट्रोनॉट हैं

इसाकमैन के पास अंतरिक्ष में उड़ान का अनुभव है। अपनी दो स्‍पेस फ्लाइट का खर्च उन्‍होंने खुद उठाया था। (तस्‍वीर में इसाकमैन दाएं से दूसरे।)

Who is Jared Isaacman : जनवरी में अमेरिका के राष्‍ट्रपति का पदभार संभालने जा रहे डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपनी सरकार के लिए नए लोगों को चुनाव करना शुरू कर दिया है। उन्‍होंने कई नामों से चौंकाया है। अब एक और नाम सामने आया है, जो दुनिया की सबसे बड़ी स्‍पेस एजेंसी, नासा (Nasa) को लीड करेगा। ट्रंप ने नासा के अगले प्रमुख के लिए अरबपति टेक उद्यमी और प्राइवेट एस्‍ट्रोनॉट जेरेड इसाकमैन को चुना है। वह पेमेंट-प्रोसेसिंग कंपनी Shift4 Payments के CEO भी हैं। 

जेरेड इसाकमैन का कनेक्‍शन एलन मस्‍क (Elon Musk) से भी है। दोनों के बीच कारोबारी संबंध हैं। इसाकमैन के पास अंतरिक्ष में उड़ान का अनुभव है। अपनी दो स्‍पेस फ्लाइट का खर्च उन्‍होंने खुद उठाया था और इस काम में एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) की मदद ली थी।  
 

Jared Isaacman

साल 1983 में जन्‍मे जेरेड इसाकमैन एक अमेरिकी व्‍यवसायी और पायलट हैं। वह कमर्शल एस्‍ट्रोनॉट भी हैं। उनकी कंपनी ड्रेकन इंटरनेशनल एक प्राइवेट एयरफोर्स प्रोवाइडर है। जेरेड ने शिफ्ट4 पेमेंट्स नाम की कंपनी भी बनाई है, जो पेमेंट प्रोसेसिंग का काम करती है। उनके स्‍पेस मिशनों की बात करें तो जेरेड ने इंस्पिरेशन4 (Inspiration4) मिशन को कमांड किया था। वह मिशन पृथ्‍वी से 585 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया था। इसी साल उन्‍होंने पोलारिस डॉन मिशन को लीड किया और धरती से करीब 700 किलोमीटर ऊपर तक उड़ान भरी। रिपोर्ट्स के अनुसार 41 साल की उम्र में उनके पास 180 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 1500 करोड़ रुपये) की दौलत है।  
 

उनके बारे में डोनाल्‍ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल' नामक प्‍लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा कि जेरेड नासा के मिशनों को और आगे बढ़ाएंगे। इससे स्‍पेस साइंस, टेक्‍नॉलजी में कामयाबियों का रास्‍ता खुलेगा। उन्‍होंने लिखा कि अंतरिक्ष के प्रति जेरेड का जुनून, एस्‍ट्रोनॉट का एक्‍सपीरियंस, ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर करने के प्रति समर्पण उन्हें नासा को एक साहसिक नए युग में ले जाने के लिए आदर्श बनाता है।
Advertisement

ट्रंप के जवाब में इसाकमैन ने एक्स पर लिखा कि मैं नासा के अगले प्रशासक के रूप में सेवा करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा नामित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.