White Lung Syndrome: दुनिया में फैल रही एक और महामारी! अमेरिका, चीन, नीदरलैंड्स में तेजी से बढ़ रहे केस

व्हाइट लंग सिंड्रोम निमोनिया का ही गंभीर रूप है जिसमें फेफड़ों में जख्म हो जाते हैं, और इनका रंग भी बदल जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2023 20:54 IST
ख़ास बातें
  • यह निमोनिया का ही गंभीर रूप है जिसमें फेफड़ों में जख्म हो जाते हैं
  • यह बीमारी खांसने, छींकने, बात करने, रोगी के पास गाना गाने से भी फैलती है
  • शुरुआती लक्षण कोरोना के जैसे सामने आ रहे हैं

चीन, डेनमार्क, अमेरिका और नीदरलैंड्स में व्हाइट लंग सिंड्रोम के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

कोरोना महामारी (Covid 19) से दुनिया अभी उबरी ही थी कि एक और जानलेवा बीमारी अब सुनने में आ रही है। दुनियाभर में ये बीमारी तेजी से पैर पसार रही है। इसे व्हाइट लंग सिंड्रोम (White Lung Syndrome) कहा जा रहा है। यह फेफड़ों की बीमारी है जो निमोनिया के नए प्रकार के स्ट्रेन से फैल रही है। चीन, डेनमार्क, अमेरिका और नीदरलैंड्स में इसके केस तेजी से बढ़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि बीमारी मुख्य रूप से बच्चों में देखने में आ रही है, जिनकी उम्र 3 से 8 साल के बीच है। 

White Lung Syndrome निमोनिया बैक्टीरिया के नए स्ट्रेन का नतीजा बताया जा रहा है। जो दुनिया के कई देशों में तेजी से फैल रहा है। Metro की रिपोर्ट के अनुसार, इसे व्हाइट लंग सिंड्रोम इसलिए कहा गया है क्योंकि यह मुख्यत: फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है। यह माइकोप्लाज्मा निमोनिया (mycoplasma pneumoniae) के कारण फैल रहा है। माइकोप्लाज्मा निमोनिया एक ऐसा संक्रमण बताया जा रहा है जिस पर एंटीबायोटिक दवाईयों का असर भी नहीं होता है। इसी वजह से यह बीमारी काफी खतरनाक बताई जा रही है। 

डेनमार्क में इसका संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि यह वहां पर महामारी का रूप लेता जा रहा है। शुरुआती लक्षण कोरोना के जैसे सामने आ रहे हैं। नीदरलैंड्स में भी बच्चों में निमोनिया की शिकायतें बड़ी संख्या में सामने आ रही हैं। ऐसा ही हाल स्वीडन का भी बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह बीमारी खांसने, छींकने, बात करने, गाना गाने, और यहां तक कि रोगी के पास सांस लेने से भी फैल रही है। 

अमेरिका में भी इसके केस तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसकी शुरुआत ओहियो से हुई है। यहां पर स्थिति गंभीर है और बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत आ रही है। हालांकि यूएस मीडिया के अनुसार, सेंटर फॉर डीसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के डायरेक्टर की ओर से एक बयान में कहा गया है कि चीन में एक सांस संबंधी बीमारी में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, जो कि देश के उत्तरी हिस्से में सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है। यह नई बीमारी नहीं बताई गई है, बल्कि पहले से मौजूद पैथोजन जैसे कोविड, फ्लू, RSV, माइकोप्लाज्मा के ही केस हैं। लेकिन इनका संक्रमण बहुत अधिक संख्या में देखा जा रहा है। 
Advertisement

क्या है व्हाइट लंग सिंड्रोम (White Lung Syndrome)
Advertisement
व्हाइट लंग सिंड्रोम निमोनिया का ही गंभीर रूप है जिसमें फेफड़ों में जख्म हो जाते हैं, और इनका रंग भी बदल जाता है। इस बीमारी की असली वजह अभी पता नहीं लगाई जा सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बैक्टीरिया, वायरस और बाह्य वातावरण कारकों के एकसाथ मिलने के कारण पैदा हुआ संक्रमण है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.