इंसान की आंख जैसी यह क्‍या चीज है मंगल ग्रह पर? स्‍पेस एजेंसी ने समझाया

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के मार्स एक्सप्रेस मिशन ने लाल ग्रह के दक्षिणी गोलार्ध में गड्ढे से भरे क्षेत्र, एओनिया टेरा (Aonia Terra) में एक इमेज को कैप्‍चर किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जून 2022 15:56 IST
ख़ास बातें
  • मंगल ग्रह पर मिलने वाली आकृतियां दिलचस्‍पी जगाती हैं
  • ऐसी ही एक इमेज में इंसानी आंख जैसी छवि दिखाई देती है
  • हालांकि हकीकत में यह इस ग्रह की भौगोलिक स्थिति को दर्शाती है

तस्‍वीर भले ही आंखनुमा कोई स्‍ट्रक्‍चर जैसी लगती है, पर यह इस ग्रह की जियोलॉजी को बेहतर तरीके से दिखा सकती है।

Photo Credit: ESA

मंगल ग्रह पर दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंस‍ियों ने अपने मिशन भेजे हैं। इन्‍हीं में से एक मिशन के तहत
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के मार्स एक्सप्रेस मिशन ने लाल ग्रह के दक्षिणी गोलार्ध में गड्ढे की आकृति वाले क्षेत्र, एओनिया टेरा (Aonia Terra) में एक इमेज को कैप्‍चर किया है। पहली नजर में देखने पर ऐसा लगता है कि ग्रह पर एक विशालकाय आंख मौजूद है, जो हमेशा खुली रहती है। हालांकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। तस्‍वीर भले ही आंखनुमा कोई स्‍ट्रक्‍चर हो, पर यह इस ग्रह की जियोलॉजी को बेहतर तरीके से दिखा सकती है। माना जाता है कि लगभग 4 अरब साल पहले इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ऐसे गड्ढे उभर आए थे और यह सब हमारे सोलर सिस्‍टम के शुरुआती समय में हुई उथल-पुथल का नतीजा था। 

कुछ दिन पहले ESA ने एक बयान जारी किया था। उससे ऐसा लग रहा था कि एजेंसी कोई साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म लिखने की योजना बना रही है। उसके स्‍टेटमेंट का टाइटल था- ‘मार्स स्लीप्स विद वन आई ओपन'। अपने स्‍टेटमेंट में ईएसए ने बताया है कि यह इमेज और ऐसे गड्ढे आज से 3.5 से 4 अरब साल पहले लिक्विड वॉटर के लिए किसी तरह की सप्‍लाई में मदद करते थे। 

एओनिया टेरा क्षेत्र मंगल ग्रह के दक्षिणी हाइलैंड्स में एक ऊपरी क्षेत्र का हिस्सा दिखाता है। यह इमेज 25 अप्रैल को कैप्‍चर की गई थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह की इमेज जरूरी जानकारी दे सकती है। बता सकती है कि जियोलॉजिक संकेत कई तरह के कलर्स और शेप्‍स में मिल सकते हैं। 

यह भी संभव है कि मंगल का यह क्षेत्र कई कॉम्‍पोनेंट्स से बना हो। क्रेटर के दक्षिण में मौजूद सतह गर्म लाल है, जो क्रेटर के गहरे भूरे रंग में घुल रही है। इस क्षेत्र में कई पहाड़ियां देखी जा सकती हैं। यह फ्लैट-टॉप वाले रॉक टावर तब बनते हैं जब जमीन पानी, हवा या बर्फ से खत्‍म हो जाती है। यहां एक हल्‍के रंग वाली सतह पर काले रंग का इलाका है। अध्ययन से पता चलता है कि यह गड्ढा कई तरह के आकार की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल ग्रह की रंग-कोडेड इमेज भी पब्लिश की थी। इसमें कम ऊंचाई वाले एरिया को ब्लू और पर्पल कलर से दिखाया गया था, जबकि ज्‍यादा ऊंचाई वाले एरिया को लाल और सफेद रंग से दिखाया गया। 

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का मार्स एक्सप्रेस मिशन साल 2003 से मंगल ग्रह की परिक्रमा कर रहा है। इसकी सतह की तस्वीरें खींच रहा है। यहां पाए जाने वाले मिनिरल्‍स की मैपिंग कर रहा है। साथ ही इसका संरचना को भी निर्धारित कर रहा है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ESA, Mars, Aonia Terra, Human Eye crater, Human Eye

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  3. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  2. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  3. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  5. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  6. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  7. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  9. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  10. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.