Video : ‘एलियंस की जमीन’ पर उड़ा Nasa का हेलीकॉप्‍टर, पूरी की 50वीं फ्लाइट, देखें वीडियो

Nasa Ingenuity : इस दौरान इन्जनूअटी ने लगभग 60 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने का नया रिकॉर्ड भी हासिल किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023 10:56 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष ने दी जानकारी
  • मंगल ग्रह पर 50वीं बार उड़ा हेल‍ीकॉप्‍टर
  • 60 फीट की ऊंचाई तक भरी उड़ान

Nasa Ingenuity : इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर जब भी उड़ान भरता है, वह एक नए क्षेत्र को कवर करता है। इससे पहले किसी भी मिशन में स्‍पेस एजेंसी को ऐसी कामयाबी हासिल नहीं हुई थी।

Photo Credit: Video Grab

करीब पौने 2 साल से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का इन्जनूअटी (Ingenuity) हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह पर उड़ान भर रहा है। हाल ही में इसने मंगल ग्रह पर अपनी 50वीं उड़ान पूरी की है। रिपोर्ट के अनुसार, 13 अप्रैल को ड्रोन के आकार के इस हेलीकॉप्‍टर ने 145.7 सेकंड में 1,057.09 फीट (322.2 मीटर) की दूरी तय की। इस दौरान इन्जनूअटी ने लगभग 60 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने का नया रिकॉर्ड भी हासिल किया। आमतौर पर इन्जनूअटी करीब 40 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरता रहा है। 

नासा की एक रिपोर्ट के अनुसार, नासा के मुख्‍यालय में प्लैनेटरी साइंस के निदेशक लोरी ग्लेज ने कहा कि इन्जनूअटी दूसरी दुनिया में उड़ान भरने वाला पहला एयरक्राफ्ट है। इसे मॉनिटर कर रही हमारी टीम हेलीकॉप्‍टर की उपलब्‍धियों से काफी कुछ सीख रही है। इससे पहले, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने Ingenuity की 47वीं उड़ान के फुटेज शेयर किए थे। यह वीडियो इसी साल 9 मार्च को नासा के पर्सवेरेंस रोवर पर लगे मास्टकैम-जेड इमेजर (Mastcam-Z imager) द्वारा कैप्चर किया गया था। जिस समय इमेजर ने वीडियो कैप्‍चर किया था, रोवर और हेलीकॉप्टर के बीच 394 फीट (120 मीटर) की दूरी थी। 




नासा के मुताबिक, इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर जब भी उड़ान भरता है, वह एक नए क्षेत्र को कवर करता है। इससे पहले किसी भी मिशन में स्‍पेस एजेंसी को ऐसी कामयाबी हासिल नहीं हुई थी। Ingenuity एक छोटा और सोलर-पावर्ड रोटरक्राफ्ट है। इसने 18 फरवरी 2021 को पर्सवेरेंस (Perseverance) रोवर के साथ मंगल ग्रह पर लैंड किया था। 
Advertisement

इन्जनूअटी ने फरवरी 2021 में मंगल ग्रह पर लैंड किया था। उसी साल 19 अप्रैल को हेलीकॉप्‍टर ने ‘एलियंस की दुनिया' में अपनी पहली उड़ान भरी थी। अगले कुछ दिनों में इन्जनूअटी की पहली उड़ान को दो साल पूरे हो जाएंगे। इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर से जो भी डेटा पर्सवेरेंस की टीम को मिल रहा है, उसका आकलन आने वाले मंगल मिशनों के लिए मददगार हो सकता है। मंगल ग्रह पर हेलीकॉप्‍टर का लिए उड़ान भरना काफी मुश्किल है, क्‍योंकि वहां पृथ्‍वी से एक तिहाई कम गुरुत्‍वाकर्षण है। ऐसे में इन्जनूअटी हेलीकॉप्‍टर की हर एक उड़ान मायने रखती है।  

Ingenuity की कामयाबी को देखते हुए नासा ने इस हेलीकॉप्‍टर के संचालन को बढ़ा दिया है। अब यह पर्सवेरेंस रोवर के साथ मिलकर काम कर रहा है। पर्सवेरेंस रोवर मंगल ग्रह पर माइक्रोबियल जीवन के सबूत देखने की कोशिश कर रहा है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Instagram का सुपर यूजर बनना है? ये 7 Settings बदलते ही बदल जाएगा पूरा एक्सपीरियंस
  3. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीम
  4. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
  3. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  4. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
  6. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Oppo Watch X3 लॉन्च हुई, एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ 16 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  9. अपने फोन में कैसे खोजें अपना सिम नंबर, ये है आसान तरीका
  10. NoiseFit Diva Araya लग्जरी स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ खूबसूरत डिजाइन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.