इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर आई मुसीबत खत्‍म! डैमेज सोयुज कैप्‍सूल पृथ्‍वी पर पहुंचा, देखें वीडियो

सोयुज ने मंगलवार दोपहर बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से कुछ सौ किलोमीटर दूर कजाख स्टेपी में लैंड किया। यह स्‍पेस लॉन्‍च प्रोग्राम के लिए रूस की प्रमुख जगह है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 19:43 IST
ख़ास बातें
  • स्‍पेस एजेंसियों को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली
  • आईएसएस के साथ डॉक सोयुज कैप्‍सूल पृथ्‍वी पर आ गया है
  • पिछले साल कैप्‍सूल में कूलेंट लीक होने का पता चला था

कैप्‍सूल की लैंडिंग को रूस की स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने लाइव टेलिकास्‍ट किया।

Photo Credit: Reuters

स्‍पेस एजेंसियों को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली। पिछले साल से इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर जो ‘मुसीबत' आई थी, वह खत्‍म हो गई है। ISS के साथ अटैच्‍ड रूस का सोयुज कैप्‍सूल (Soyuz spacecraft) पृथ्वी पर वापस आ गया है। पिछले साल इस कैप्‍सूल में कूलेंट लीक होने का पता चला था। इस वजह से सोयुज की पृथ्‍वी पर वापसी नहीं हो पा रही थी। उस पर सवार होकर जो अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर गए थे, वह भी वहां फंस गए थे। अब अलग-अलग मिशनों के जरिए उनकी वापसी हो रही है।   

न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 3 महीनों बाद सोयुज कैप्‍सूल की वापसी हो पाई है। वह बिना क्रू के पृथ्‍वी पर लौटा है, जिसमें दो घंटों का वक्‍त लगा। सोयुज ने मंगलवार दोपहर बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से कुछ सौ किलोमीटर दूर कजाख स्टेपी में लैंड किया। यह स्‍पेस लॉन्‍च प्रोग्राम के लिए रूस की प्रमुख जगह है। कैप्‍सूल की लैंडिंग को रूस की स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने लाइव टेलिकास्‍ट किया।   

सोयुज से कूलेंट लीक क्‍यों हुआ, इसकी जांच अभी भी जारी है। शुरुआत में इसकी वजह सूक्ष्‍म उल्‍कापिंड (micrometeorites) के प्रभाव को बताया था। कहा गया था कि कोई छोटा उल्‍कापिंड, स्‍पेसक्राफ्ट से टकराया होगा। बाद में पता चला कि सोयुज कैप्‍सूल में एक छोटा सा छेद है। इसके बाद फैसला किया गया कि जो भी अंतरिक्ष यात्री सोयुज पर सवार होकर आईएसएस पर पहुंचे थे, उन्‍हें दूसरे मिशनों से वापस लाया जाएगा। सोयुज को बिना चालक दल के पृथ्‍वी पर लैंड कराया जाएगा। 



रूसी स्‍पेस एजेंसी और अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) जांच कर रहे हैं कि सोयुज में कूलेंट लीक क्‍यों हुआ। पिछले साल जिस वक्‍त सोयुज में कूलेंट लीक का पता चला था कि तब दो रूसी अंतरिक्ष यात्री अपनी स्‍पेसवॉक के लिए तैयार हो रहे थे। दोनों यात्रियों को स्‍पेसवॉक कैंसल करनी पड़ी थी। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.