• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Biparjoy : 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष से कैसा द‍िख रहा चक्रवात बिपरजॉय, अंतरिक्ष यात्री ने बनाया वीडियो

Biparjoy : 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष से कैसा द‍िख रहा चक्रवात बिपरजॉय, अंतरिक्ष यात्री ने बनाया वीडियो

Biparjoy : 4.30 मिनट का यह वीडियो स्‍पेस स्‍टेशन से लिया गया है।

Biparjoy : 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष से कैसा द‍िख रहा चक्रवात बिपरजॉय, अंतरिक्ष यात्री ने बनाया वीडियो

Photo Credit: Video Grab

वीडियो में देखा जा सकता है कि अरब सागर के ऊपर चक्रवाती बादलों का कितना बड़ा समूह है। यह धीरे-धीरे गुजरात और पाकिस्‍तान के तटों की ओर बढ़ रहा है।

ख़ास बातें
  • आईएसएस पर तैनात सुल्‍तान अल नेयादी ने रिकॉर्ड किया वीडियो
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पृथ्‍वी से 400 किलोमीटर ऊपर सफर करता है
  • साढ़े 4 मिनट के वीडियो से पता चलता है कितना ताकतवर है तूफान
विज्ञापन
चक्रवात बिपरजॉय (Biparjoy) ने गुजरात समेत देश के कई राज्‍यों को अलर्ट पर ला दिया है। यह साइक्‍लोन कल यानी गुरुवार  को गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों समेत पाकिस्तान के तटों से टकरा सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि जब यह तूफान जमीन से टकराएगा, तब 125-135 किमी प्रति घंटे से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। चक्रवात बिपरजॉय कितना खतरनाक है, इसका पता चलता है एक वीडियो से। यह वीडियो स्‍पेस से लिया गया है।  

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर तैनात संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी (Sultan Al Neyadi) ने अरब सागर के ऊपर उठे इस चक्रवात का वीडियो शेयर किया है। 4.30 मिनट का यह वीडियो स्‍पेस स्‍टेशन से लिया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि अरब सागर के ऊपर चक्रवाती बादलों का कितना बड़ा समूह है। यह धीरे-धीरे गुजरात और पाकिस्‍तान के तटों की ओर बढ़ रहा है। 

सुल्तान अल नेयादी के इस वीडियो को अबतक हजारों व्‍यूज मिल गए हैं। उन्‍होंने मंगलवार को यह वीडियो शेयर किया था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नेयादी अपने कैमरे को जमीन से समुद्र तक पैन करते हैं। वीडियो में समुद्र के ऊपर काफी ज्‍यादा बादल दिखाई दे रहे हैं। वह इतने घने हैं कि नीला समुद्र बादलों से ढक जाता है। 
 

गौरतलब है कि आईएसएस जमीन से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में सफर करता है। इनती ऊंचाई से बिपरजॉय को देख पाना बेहद दिलचस्‍प है। यह तूफान काफी वक्‍त से अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। शुरुआत में अनुमान लगाया जा रहा था कि बिपरजॉय, भारतीय तटों और राज्‍यों के प्रभावित नहीं करेगा। धीरे-धीरे इस तूफान ने अपनी दिशा बदली और भारतीय तटों की ओर बढ़ गया। यह कल अपना असर दिखा सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »