Video : समंदर के नीचे मिली 7 हजार साल पुरानी सड़क, आप भी देखें

Road in the Sea Video : यह सड़क भूमध्य सागर के एड्रियाटिक सागर (Adriatic) में 4 से 5 मीटर की गहराई पर मिली है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 मई 2023 17:48 IST
ख़ास बातें
  • बड़ी लहरों के असर से बची रही यह सड़क
  • आसपास मौजूद द्वीपों की वजह से हुआ ऐसा
  • इस वजह से सड़क के अवशेष बचे रह गए

विशेषज्ञों को लगता है कि यह सड़क कभी एक प्राचीन बस्‍ती का हिस्‍सा रही होगी, जो मुख्‍य द्वीप से थोड़ा हटकर थी।

Photo Credit: Video Grab

समंदर के नीचे सड़क! यकीन करना मुश्किल हो जाता है जब ऐसी कोई खोज होती है। इस बार तो वीडियो भी सामने आया है। पुरातत्वविदों (Archaeologists) ने दक्षिणी क्रोएशियाई तट से थोड़ी दूर समुद्र में छुपी 7 हजार साल पुरानी एक सड़क के अवशेष खोज निकाले हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह सड़क भूमध्य सागर के एड्रियाटिक सागर (Adriatic) में 4 से 5 मीटर की गहराई पर मिली है। सड़क को कोरकुला (Korcula) के पास खोजा गया है, जो क्रोएशिया के सबसे दक्षिणी काउंटी ‘डबरोवनिक-नेरेत्वा' में स्थित है। विशेषज्ञों को लगता है कि यह सड़क कभी एक प्राचीन बस्‍ती का हिस्‍सा रही होगी, जो मुख्‍य द्वीप से थोड़ा हटकर थी।  

जिस इलाके में समुद्र के नीचे यह सड़क मिली है, वह बड़ी लहरों के प्रभाव से बचा रहता है, क्‍योंकि आसपास कई द्वीप हैं। इस वजह से सड़क के अवशेष अबतक समुद्र में बचे हुए हैं। बताया जाता है कि सड़क की चौड़ाई करीब 13 फीट थी। उसका निर्माण पत्‍थरों से किया गया था। पानी की गाद के कारण वह जगह मिट्टी की मोटी परत से ढकी हुई थी। 

रिसर्चर्स का मानना है कि इस सड़क का निर्माण नियोलिथिक हवार कल्‍चर (Neolithic Hvar culture) को मानने वाले लोगों ने किया था। क्रोएशिया की जदर यूनिवर्सिटी के पुरातत्वविद् ‘मेट पारिका' ने इस खोज में विशेष योगदान दिया। यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि लगभग 7 हजार साल पहले लोग इस सड़क पर चला करते थे। 



इस अहम खोज में फोटोग्राफरों, गोताखोरों के साथ ही कई म्‍यूजियम्‍स की मदद ली गई। पुरातत्‍वविदों का मानना है कि आज से लगभग 12 हजार साल पहले नवपाषाण युग की शुरुआत हुई। दुनिया के कुछ हिस्सों में इंसान शिकारी जीवन से खेती व पशुपालन की ओर शिफ्ट होता है। इसके परिणामस्‍वरूप बस्तियों और उससे जुड़े स्‍ट्रक्‍चरों का बनना शुरू हुआ। सड़कें भी बनीं, जिनमें से कुछ के अवशेष आज भी मिल रहे हैं। यह खोज इसलिए महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि यह बताती है कि समय के साथ इंसान कैसे बस्तियां और सड़कें बनाता गया।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  10. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  11. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.