1930 डिग्री सेल्सियस की गर्मी को चीरते हुए पृथ्‍वी पर लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री, देखें वीडियो

ये सभी क्रू-5 मिशन का हिस्‍सा थे। इन यात्रियों को एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स की फ्लाइट से वापस लाया गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मार्च 2023 16:47 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष यात्रियों के वापस लौटने का वीडियो द‍िलचस्‍प है
  • 157 दिनों तक रहे आईएसएस पर
  • ये सभी क्रू-5 मिशन का हिस्‍सा थे

जिस कैप्‍सूल में अंतरिक्ष यात्री सवार थे, उसने फ्लोरिडा के तट से कुछ दूर सफल लैंडिंग की।

Photo Credit: Nasa

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर करीब 157 दिन बिताने के बाद 4 अंतरिक्ष यात्री शनिवार देर रात पृथ्‍वी पर लौट आए। ये सभी क्रू-5 मिशन का हिस्‍सा थे। इन यात्रियों को एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स की फ्लाइट से वापस लाया गया। जिस कैप्‍सूल में अंतरिक्ष यात्री सवार थे, उसने फ्लोरिडा के तट से कुछ दूर सफल लैंडिंग की। ISS पर रहने के दौरान ये अंतरिक्ष यात्री कई महत्‍वपूर्ण पलों के गवाह बने। उन्‍होंने रूसी स्‍पेसक्राफ्ट सोयुज के लीक को देखा और हाल में टकराने से आए अर्जेंटीना के सैटेलाइट से आईएसएस को बचाया।    

सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने जब पृथ्‍वी के लिए उड़ान भरी, तो टीम को लीड कर रही थीं अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की निकोल मान। वह  अंतरिक्ष में उड़ान भरने वालीं अमेरिकी मूल की पहली महिला हैं। सभी ने शनिवार को स्‍पेस स्‍टेशन से चेकआउट किया। करीब 19 घंटों बाद सभी पृथ्‍वी में पहुंचे। रिपोर्टों के अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों का कैप्‍सूल कुछ देर तक समुद्र में ही तैरता रहा। वहां से उन्‍हें पिक किया गया। 

अंतरिक्ष या‍त्री कुछ दिन पहले ही धरती पर पहुंच जाते, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। जो चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्‍वी पर लौटे उनमें अमेरिका के अलावा रूस और जापान के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। इनमें 38 साल की अन्ना किकिना भी शामिल हैं, जो बीते 20 साल में अमेरिकी अंतरिक्ष यान पर उड़ान भरने वाली पहली रूसी महिला बनीं। उनके अलावा नासा के पायलट जोश कसाडा और जापानी अंतरिक्ष यात्री कोइची वाकाटा भी पृथ्‍वी पर लौट आए। 
 

दिलचस्‍प तथ्‍य है कि जब अंतरिक्ष यात्र पृथ्‍वी पर लौट रहे थे, तो उनका कैप्‍सूल को 1,930 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। चारों अंतरिक्ष यात्री जब धरती से 24 किलोमीटर दूर थे, तो उन्‍होंने दो पैराशूट पर सवार होकर कैप्‍सूल से खुद को अलग कर लिया। जानकारी के अनुसार, अब जो अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर आगे का सफर कर रहे हैं, उनमें से 3 अमेरिका के, 3 रूस के और एक संयुक्‍त अरब अमीरात से हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले धमाका! प्री-रिजर्वेशन के साथ Rs 50 हजार तक जीतने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V70 5G सीरीज आज हो रही भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Generative AI: IIT मद्रास से 'बिजनेस AI' टूल सीखने का सुनहरा मौका! 19 फरवरी तक आवेदन पर मिलेगा 8 हजार रुपये का फायदा
  3. क्या है NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
  4. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  5. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  6. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  9. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
  10. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.