धरती से 800km ऊपर अंतरिक्ष से दिखाई देते हैं ये 13 ज्‍वालामुखी, देखें शानदार Video

Volcanoes From Space : ESA का वीडियो 12 मिनट का है, जिसे देखने के बाद पता चलता है कि ज्‍वालामुखी कितने विशाल क्षेत्र को कवर करते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023 10:42 IST
ख़ास बातें
  • यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने शेयर किया वीडियो
  • अंतरिक्ष से दिखाई देते हैं ज्‍वालामुखी
  • ईएसए ने वीडियो में 13 ज्‍वालामुखी की जानकारी दी

Volcanoes From Space : इन सभी को सैटेलाइट्स ने कैप्‍चर किया। वीडियो में माउंट फूजी (Mount Fuji) से लेकर माउंट मेयोन (Mount Mayon) और माउंट वेसुवियस (Mount Vesuvius) शामिल हैं।

Photo Credit: Unsplash

ज्वालामुखी (Volcano) पृथ्‍वी पर मौजूद ऐसे क्षेत्र हैं, जिनके अंदर गर्म लावा, गैस आदि का भंडार है। जब इनमें विस्‍फोट होता है, तो तबाही कई मील तक दिखाई देती है। अच्‍छी बात है कि भारत इनके नुकसान से काफी सुरक्षित है। दुनिया में सबसे ज्‍यादा ज्‍वालामुखी की मौजूदगी इं‍डोनेशिया में बताई जाती है। पिछले साल दिसंबर में वहां का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी माउंट सेमेरू (Mount Semeru) फट गया था। पहाड़ की चोटी से लावा के साथ निकली गर्म राख और गैसों ने 8 किलोमीटर एरिया को प्रभावित किया। ज्‍वालामुखी काफी बड़े क्षेत्र में फैले होते हैं और अंतरिक्ष से भी दिखाई दे सकते हैं। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दुनिया के 13 ज्‍वालामुखी को दिखाया गया है, जिन्‍हें स्‍पेस से भी देखा जा सकता है।  

ESA का वीडियो 12 मिनट का है, जिसे देखने के बाद पता चलता है कि ज्‍वालामुखी कितने विशाल क्षेत्र को कवर करते हैं। इनका असर कितना व्‍यापक होता है और मौजूदगी इतनी जबरदस्‍त होती है कि अंतरिक्ष से भी इन्‍हें स्‍पॉट किया जा सकता है। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी का कहना है कि वीडियो में उसने दुनिया के सबसे प्रभावशाली ज्‍वालामुखी को दिखाया है। हालांकि स्‍पेस एजेंसी ने अपनी पसंद से ज्‍वालामुखी का चुनाव किया है। 
Advertisement



इन सभी को सैटेलाइट्स ने कैप्‍चर किया। वीडियो में माउंट फूजी (Mount Fuji) से लेकर माउंट मेयोन (Mount Mayon) और माउंट वेसुवियस (Mount Vesuvius) शामिल हैं। ईएसए ने बताया है कि पृथ्‍वी से लगभग 800 किलोमीटर ऊपर तैनात सैटेलाइट्स ज्‍वालामुख‍ियों की मॉनिटरिंग करते हैं। सैटेलाइट्स के जरिए ज्‍वालामुखी पर रियल-टाइम डेटा मिलता है। अगर किसी ज्‍वालामुखी में विस्‍फोट हो जाए, तो सैटेलाइट्स तमाम अपडेट्स देते हैं, जिससे राहत-बचाव के काम में मदद मिलती है। 
Advertisement

बात करें, इंडोनेशिया में पिछले साल हुए ज्‍वालामुखी विस्‍फोट की, तो यह देश जिस जगह में स्थित है, वहां मौजूद प्‍लेटों में टकराव हो रहा है। तीन प्‍लेटों में टकराव के कारण वहां ज्‍वालामुखी विस्‍फोट होते हैं। इसी वजह से वहां भूकंप भी ज्‍यादा आते हैं और नुकसान की वजह से लोगों की जान जाती है। इंडोनेशिया में ज्‍वालामुखी की त्रासदियां अबतक हजारों लोगों की जान ले चुकी हैं। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  6. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  7. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  8. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  9. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.