Mars : 9022 मीटर! मंगल ग्रह पर माउंट एवरेस्‍ट से ऊंचा ज्‍वालामुखी मिला

Mars News : मंंगल ग्रह पर मिला ज्‍वालामुखी करीब 450 किलोमीटर चौड़ा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 11:55 IST
ख़ास बातें
  • मंगल ग्रह पर मिला नया ज्‍वालामुखी
  • एवरेस्‍ट से भी ज्‍यादा है ऊंचाई
  • ज्‍वालामुखी के नीचे हो सकता है ग्‍लेशियर

जिस जगह पर ज्‍वालामुखी मिला है, वहां तीन और ज्‍वालामुखी एस्क्रेयस मॉन्स, पावोनिस मॉन्स और अर्सिया मॉन्स भी स्थित हैं।

मंगल ग्रह कई रहस्‍यों को समेटे हुए है। वहां ऐसी-ऐसी चीजें हैं, जिनका सामने आना बाकी है। नई खोज करते हुए मंगल पर माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचा विशाल ज्वालामुखी (Volcano on Mars) खोजा गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ज्‍वालामुखी कई साल से मौजूद है, लेकिन वैज्ञानिकों की नजर में नहीं आ पाया। यह मंगल ग्रह पर ऐसी जगह में है, जो एक तरह की भूलभूलैया है। ज्‍वालामुखी की ऊंचाई 9,022 मीटर आंकी गई है। उसके मुकाबले पृथ्‍वी की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई 8,849 मीटर है। यह ज्‍वालामुखी करीब 450 किलोमीटर चौड़ा है। 

जिस जगह पर ज्‍वालामुखी मिला है, वहां तीन और ज्‍वालामुखी एस्क्रेयस मॉन्स, पावोनिस मॉन्स और अर्सिया मॉन्स भी स्थित हैं। दिलचस्‍प है कि यह कई दशकों से एक्टिव है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके साउथईस्‍ट हिस्‍से में एक ऐसा ज्‍वालामुखी भंडार है, जिसके नीचे ग्‍लेशियर की बर्फ मौजूद हो सकती है। 
 

खोज में इतना वक्‍त क्‍यों लग गया 

मंगल कोई छोटा ग्रह नहीं है। वहां लैंड करने वाले मिशन एक निश्‍चित एरिया में उतरते हैं। तमाम स्‍पेसक्राफ्ट मंगल ग्रह का चक्‍कर लगाते हैं और वहां मौजूद ऑब्‍जेक्‍ट को टटोलते हैं। इस ज्‍वालामुखी को 1971 से देखा जा रहा था, लेकिन कन्‍फर्म नहीं था कि वह ज्‍वालामुखी है। सिर्फ एक स्‍ट्रक्‍चर की जानकारी थी। 

वैज्ञानिकों ने इलाके को टटोलना शुरू किया तो पता चला कि वह एक ज्‍वालामुखी है। जांच में यह भी पता चला कि ज्‍वालामुखी के आसपास 5 हजार वर्ग किलोमीटर के एरिया में ज्‍वालामुखी डिपॉजिट्स भी हैं, जो अलग-अलग आकार में मौजूद हैं। 
Advertisement

दुनिया की तमाम स्‍पेस एजेंसियां मंगल ग्रह पर अपने मिशन भेज रही हैं। एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स भी इस दौड़ में शामिल है। वह दुनिया के सबसे भारी रॉकेट स्‍टारशिप (Starship) को टेस्‍ट कर रही है। अगर वह रॉकेट सफल होता है, तो भविष्‍य में अंतरिक्ष यात्रियों को मंगल ग्रह तक पहुंचाना आसान हो जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.