Space Tourism : आज से अंतरिक्ष की सैर कराएगी यह कंपनी, 800 लोगों ने कराया टिकट बुक, कितना आएगा खर्च? जानें

Virgin Galactic : वर्जिन गैलेक्टिक की स्‍थापना 2004 में हुई थी। करीब 19 साल बाद कंपनी की पहली कमर्शल स्‍पेस फ्लाइट उड़ान भरेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 जून 2023 18:01 IST
ख़ास बातें
  • वर्जिन गैलेक्टिक की कमर्शल स्‍पेस फ्लाइट आज होगी लॉन्‍च
  • आज रात साढ़े 8 बजे से शुरू होगा लाइव स्‍ट्रीम
  • गैलेक्टिक 01 मिशन में 6 लोग शामिल होंगे

गैलेक्टिक 01 मिशन में 6 लोग शामिल होंगे। इनमें 4 क्रू मेंबर और 2 पायलट हैं।

Photo Credit: Virgin Galactic

स्‍पेस टूरिज्‍म के क्षेत्र में आज बड़ा दिन है। रिचर्ड ब्रैनसन नाम के एक उद्यमी की कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक (Virgin Galactic) अपनी पहली कमर्शल स्‍पेस फ्लाइट उड़ाने जा रही है। आप इसका लाइव टेलिकास्‍ट देख पाएंगे, जोकि भारतीय समय के अनुसार रात 8.30 बजे शुरू होगा। वर्जिन गैलेक्टिक की स्‍थापना 2004 में हुई थी। करीब 19 साल बाद कंपनी की पहली कमर्शल स्‍पेस फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसे गैलेक्टिक 01 (Galactic 01) कहा गया है। कौन सवार होगा इस फ्लाइट में? आम लोग कब से अंतरिक्ष में जा सकेंगे? कितना खर्च आएगा? आइए जानते हैं।  
   

6 लोग आज भरेंगे उड़ान  

गैलेक्टिक 01 मिशन में 6 लोग शामिल होंगे। इनमें 4 क्रू मेंबर और 2 पायलट हैं। क्रू मेंबरों में इटली की एयरफोर्स के 2 ऑफ‍िसर, नेशनल रिसर्च काउंसिल ऑफ इटली के एक एयरोस्‍पेस इंजीनियर और वर्जिन गैलेक्टिक के एक इंस्‍ट्रक्‍टर शामिल हैं। ये चारों 2 पायलटों के साथ न्‍यू मैक्सिको के रेगिस्‍तान से पृथ्‍वी से 80 किलोमीटर ऊपर जाएंगे।  
Advertisement
 

रॉकेट नहीं एयरक्राफ्ट का इस्‍तेमाल 

आमतौर पर अंतरिक्ष की उड़ान के लिए भारी भरकम रॉकेट इस्‍तेमाल होते हैं, लेकिन वर्जिन गैलेक्टिक लोगों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए एयरक्राफ्ट का इस्‍तेमाल करेगी। इसे ‘मदरशिप' कहा जाता है। इस विशालकाय स्‍पेसक्राफ्ट में एक स्‍पेसशिप अटैच्‍ड होगा। रनवे से उड़ान भरने के बाद ‘मदरशिप' 15 हजार फीट की ऊंचाई तक जाएगा और स्‍पेसशिप उससे अलग हो जाएगा। 

 

कितनी देर का होगा सफर

‘मदरशिप' से अलग होने के बाद स्‍पेसशिप ध्‍वनि की गति से तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ते हुए अंतरिक्ष में पहुंच जाएगा। वर्जिन गैलेक्टिक का कहना है कि अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद यात्रियों को कुछ देर तक भारहीनता (weightlessness) का अनुभव होगा। फ्लाइट का कुल सफर 90 मिनट का बताया जाता है। आखिर में स्‍पेसशिप धरती पर लौटेगा और रनवे या पानी में लैंड कर सकता है। 
Advertisement
 

2005 से टिकट बेच रही कंपनी  

बताया जाता है कि वर्जिन गैलेक्टिक ने अपनी कमर्शल स्‍पेस फ्लाइट्स के लिए अबतक 800 टिकट बेचे हैं। अलजजीरा के अनुसार, उसने साल 2005 से 2014 के बीच 600 टिकट बेचे। इनकी कीमत 2 से ढाई लाख डॉलर के बीच थी। उसके बाद से 200 टिकट और बेचे गए हैं, जिनकी कीमत प्रति टिकट साढ़े 4 लाख डॉलर (3.70 करोड़ रुपये) थी। 
 

दूसरी फ्लाइट अगस्‍त में! 

बताया जाता है कि वर्जिन गैलेक्टिक की दूसरी स्‍पेस फ्लाइट को अगस्‍त में लॉन्‍च किया जाएगा। तब उन लोगों का स्‍पेस सफर शुरू होगा, जिन्‍होंने टिकट खरीदे हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.