232 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर लौटे 4 अंतरिक्ष यात्री, देखें Video

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में कई दिनों तक रुकने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री सकुशल पृथ्‍वी पर लौट आए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2024 15:54 IST
ख़ास बातें
  • धरती पर लौटी एस्‍ट्रोनॉट्स की टीम
  • Crew 8 मिशन ने गल्‍फ ऑफ मैक्सिको में लैंड किया
  • सभी यात्रियों की सेहत है बेहतर

23 अक्‍टूबर को क्रू को इजाजत मिली कि वो स्‍पेस स्‍टेशन से अनडॉक कर सकते हैं। दो दिन बाद अंतरिक्ष यात्री पृथ्‍वी के वायुमंडल में वापस आ गए।

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में कई दिनों तक रुकने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री सकुशल पृथ्‍वी पर लौट आए हैं। क्रू8 (Crew-8) के एस्‍ट्रोनॉट्स- मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट, जीनेट एप्स और अलेक्जेंडर ग्रेबेनकिन ने शुक्रवार को फ्लोरिडा के पेंसाकोला के तट से दूर मैक्सिको की खाड़ी में लैंड किया। ये अंतरिक्ष यात्री 232 दिनों तक स्‍पेस में रुके। उन्‍हें दो हफ्तों से ज्‍यादा वक्‍त तक इंतजार करना पड़ा, क्‍योंकि मौसम साथ नहीं दे रहा था। शुक्रवार को कंडीशंस बेहतर होने पर इन्‍होंने पृथ्‍वी पर लैंड किया।  

Crew-8 मिशन, स्‍पेसएक्‍स के ड्रैगन कैप्‍सूल का सबसे लंबा मिशन है, जो 232 दिनों तक आईएसएस पर रहा। इससे पहले साल 2021 में Crew-2 मिशन करीब 200 दिनों तक वहां रहा था। इस मिशन को 8 अक्‍टूबर को लौट आना था, लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। गल्‍फ ऑफ मैक्सिको के अलावा कैरेबियन समुद्र के ऊपर भी मौसम खराब था। हवा और बादलों की आवाजाही अध‍िक थी, जिस कारण अंतरिक्ष यात्र‍ियों को आईएसएस पर ही रोके रहना पड़ा। 

23 अक्‍टूबर को क्रू को इजाजत मिली कि वो स्‍पेस स्‍टेशन से अनडॉक कर सकते हैं। दो दिन बाद अंतरिक्ष यात्री पृथ्‍वी के वायुमंडल में वापस आ गए। फ‍िर पैराशूट की मदद से उन्‍होंने लैंडिंग की। इसका वीडियो भी सामने आया है। स्‍पेसएक्‍स की बोट और शिप्‍स ने सभी अंतरिक्ष यात्र‍ियों को लैंडिंग साइट से रेस्‍क्‍यू कर लिया है। शुरुआती स्‍वास्‍थ्‍य जांच में सभी सही थे। क्रू को हेलीकॉप्टर के जरिए नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में ले जाया गया।
 

अंतरिक्ष में रहने के दौरान इन यात्रियों ने कई वैज्ञानिक प्रयोग किए। उन्‍होंने स्‍पेसवॉक की भी कोशिशें कीं। मैथ्यू डोमिनिक और माइकल बैरेट तो आईएसएस से बाहर भी निकले थे। हालांकि उनके इक्विपमेंट में खराबी आने से वह स्‍पेसवॉक नहीं कर पाए थे। क्रू-8 उस घटना का भी गवाह बना, जब बोइंग का स्‍टारलाइनर अंतरिक्ष में पहुंचा और खराबी के कारण तय समय पर वहां से जा नहीं पाया। इसके चलते अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स अभी भी आईएसएस पर ही रुके हुए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.