UFO Video! अमेरिका के आसमान में लाल-सफेद रोशनी देख लोग बोले- यूएफओ, जानें सच

UFO Video! वीडियो में देखा जा सकता है कि बादलों में सफेद और लाल लाइटें चमकती हुई दिखाई देती हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 18:51 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के आसमान में दिखी लाल-सफेद रोशनी
  • लोगों ने उसे UFO बताया
  • यह लाइट पिलर्स की वजह से था, जो सर्दियों में आम हैं

UFO Video! वीड‍ियो में कमेंट करने वाले ज्‍यादातर लोगों का भी यही मानना था कि वह वास्‍तव में एक UFO था।

UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट जहां भी दिखाई देते हैं, लोग कौतूहल से भर जाते हैं। हाल में हैदराबाद में एक हीलियम गुब्‍बारे को लोग UFO समझ बैठे थे। जब वह गुब्‍बारा एक गांव में लैंड हुआ, तो ग्रामीणों को लगा कि उसमें एलियंस हैं। अमेरिका दुनिया के उन देशों में से है, जहां लोगों को सबसे ज्‍यादा UFO दिखाई देते हैं या कहें तो ऐसे मामले रिपोर्ट किए जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। यह वीडियो लास वेगास (Las Vegas) का बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, लास वेगास में रात के समय आसमान में लाल और सफेद रोशनी देखकर लोग हैरान रह गए। 

ब्रेट फेनस्टीन नाम के ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लास वेगास के ऊपर एक #ufo है! यह वीडियो लास वेगास में एक क्लब की पार्किंग से शूट किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि बादलों में सफेद और लाल लाइटें चमकती हुई दिखाई देती हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में कोई कह रहा है कि यह बहुत अजीब है। ऐसा कभी नहीं देखा।
 

जानकारी के अनुसार, कुछ और लोगों यह यह वीडियो शेयर किया। ज्‍यादातर ने इसे UFO बताया। वीड‍ियो में जो लोग पोस्‍ट कर रहे थे, उनमें से भी ज्‍यादातर का यही मानना था कि वह वास्‍तव में एक UFO था। एक यूजर ने ऑब्‍जेक्‍ट को ड्रोन बताया। 
Advertisement
 

हालांकि लोग जैसा सोच रहे हैं, वो बात नहीं है। एक्‍सपर्ट के मुताबिक यह ऑब्‍जेक्‍ट एक मौसमी घटना का नतीजा था। इसे ‘लाइट पिलर्स' के रूप में जाना जाता है। अमेरिका में जब सर्दियां होती हैं और तापमान माइनस में चला जाता है, तब लाइट पड़ने की वजह से इस तरह के दृश्‍य उभरते हैं। ये ऑब्‍जेक्‍ट तब बनते हैं, जब हवा में मौजूद लाखों बर्फ के क्रिस्‍टलों से लाइट टकराती है। माइनस 10 से 20 डिग्री तापमान में यह सबसे ज्‍यादा दिखाई देते हैं। बीते सप्‍ताह अमेरिका में आए बॉम्‍ब साइक्‍लोन  की वजह से ज्‍यादातर इलाकों में तापमान माइनस में चला गया था और ‘रोशनी के पिलर्स' दिखाई दिए थे।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.