• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • जब प्‍लेन के साथ साथ उड़ने लगा ‘UFO’, पैसेंजर के कैमरे में हुआ रिकॉर्ड, देखें वीडियो

जब प्‍लेन के साथ-साथ उड़ने लगा ‘UFO’, पैसेंजर के कैमरे में हुआ रिकॉर्ड, देखें वीडियो

UFO Video : विमान में यात्रा कर रहे एक शख्‍स ने अपने कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा ऑब्‍जेक्‍ट सिगार के आकार का यूएफओ है।

जब प्‍लेन के साथ-साथ उड़ने लगा ‘UFO’, पैसेंजर के कैमरे में हुआ रिकॉर्ड, देखें वीडियो

Photo Credit: Video Grab

UFO Video : 54 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि चौकोर रंग का एक सिल्‍वर ऑब्‍जेक्‍ट विमान से काफी दूर उड़ रहा है।

ख़ास बातें
  • यूएफओ से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है
  • स्कॉट सी वरिंग ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया वीडियो
  • इसे अबतक लाखों व्‍यूज मिल चुके हैं
विज्ञापन
एलियंस और UFO (अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट) ऐसा विषय हैं, जिसने पूरी दुनिया का सिर चकराया है। आसमान में कुछ अजीब दिखने की देर है, लोग एलियंस समझने लगते हैं। अमेरिका में यूएफओ या एलियंस से जुड़े मामले सबसे ज्‍यादा सामने आते हैं। वहां की सरकार तक इस बारे में चर्चा कर चुकी है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) भी ऐसे मामलों की जांच में जुटी है। इस बीच, एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। हालिया वाकिया एक UFO का दावा करता है, जो सिगार के आकार का बताया जाता है। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

न्‍यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में यात्रा कर रहे एक शख्‍स ने अपने कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा ऑब्‍जेक्‍ट सिगार के आकार का यूएफओ है। ऐसी घटनाओं पर भरोसा करने वाले लोग यकीनन ऑब्‍जेक्‍ट को यूएफओ मान सकते हैं, लेकिन वैज्ञानिक नजरिया इससे अलग होता है। 

बताया जा रहा है कि यूएफओ को अमेरिका के कैल‍िफोर्निया के आसमान में देखा गया। इसी जगह दो साल पहले भी यूएफओ देखने की बात कही जा रही है। कॉन्सपिरेसी थियोरिस्ट ‘स्कॉट सी वरिंग' ने अपने यूट्यूब चैनल UFO Sightings Daily पर यह वीडियो अपलोड किया है। इसे लाखों व्‍यूज अबतक मिल चुके हैं। 54 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि चौकोर रंग का एक सिल्‍वर ऑब्‍जेक्‍ट विमान से काफी दूर उड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यात्री ने जब उस ऑब्‍जेक्‍ट पर फोकस किया तो ऐसा लगा कि वह विमान की रफ्तार से मुकाबला कर रहा है। वह ऑब्‍जेक्‍ट अचानक से गायब भी हो गया। 



बात यूएफओ की होती है, तो एक खास तरह का डिजाइन दिमाग में उभरता है। अमूमन जैसा हमने फ‍िल्‍मों में भी देखा है। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहा ऑब्‍जेक्‍ट काफी अलग था। देखने में ऐसा था जैसे कोई सिलिंडर हो। वह ऑब्‍जेक्‍ट एक तय स्‍पीड से आगे बढ़ रहा था। फ‍िर अचानक गायब हो गया। आधिकारिक रूप से इस वीडियो के बारे में अबतक कुछ नहीं कहा गया है। यह भी नहीं पता कि वीडियो किस प्‍लेन से किस यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया, लेकिन इसने यूएफओ लवर्स को उत्‍साहित होने का मौका दे दिया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »