• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अमेरिकी आर्मी के हेलीकॉप्‍टर के सामने आए 3 UFO! पायलट ने बनाया वीडियो, आप भी देखें

अमेरिकी आर्मी के हेलीकॉप्‍टर के सामने आए 3 UFO! पायलट ने बनाया वीडियो, आप भी देखें

बताया जाता है कि अमेरिका के अपाचे हेलीकॉप्‍टर के सामने ये UFO नजर आए थे। हेलीकॉप्‍टर में सवार को-पायलट और गनर ने इन्‍हें देखा।

अमेरिकी आर्मी के हेलीकॉप्‍टर के सामने आए 3 UFO! पायलट ने बनाया वीडियो, आप भी देखें

रिपोर्ट के मुताबिक, जब हेलीकॉप्‍टर उड़ान भरने वाला था, तभी आसमान में ट्राएंगल फॉर्मेशन में इन ऑब्‍जेक्‍ट को रिपोर्ट किया गया।

ख़ास बातें
  • 6 नवंबर 2018 का वीडियो बताया जा रहा है यह
  • इसे एरिजोना से लगभग 40 मील उत्तर-पश्चिम में रिकॉर्ड किया गया था
  • UFO को लेकर अमेरिका में पहले भी दावे होते रहे हैं
विज्ञापन
अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट (UFO) को लेकर दुनियाभर में बहस होती रही है। UFO को देखने के दावे किए जाते रहे हैं। बीते दिनों इस पर तब सरकारी मुहर लग गई, अब एक टॉप अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि पिछले 20 साल में आकाश में उड़ने वाली अज्ञात वस्तुओं की संख्‍या बढ़ गई है। रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी अमेरिकी सांसदों के सामने दी थी। बहरहाल, अब आई एक नई जानकारी के अनुसार, अमेरिकी आर्मी के एक अत्‍याधुनिक हेलीकॉप्‍टर के सामने बिजली की रफ्तार से गुजरने वाले 3 UFO को स्‍पॉट किया गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।   

dailystar ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह वीडियो 6 नवंबर 2018 को एरिजोना से लगभग 40 मील उत्तर-पश्चिम में रिकॉर्ड किया गया था। बताया जाता है कि अमेरिका के अपाचे हेलीकॉप्‍टर के सामने ये UFO नजर आए थे। हेलीकॉप्‍टर में सवार को-पायलट और गनर ने इन्‍हें देखा। रिपोर्ट के मुताबिक, जब हेलीकॉप्‍टर उड़ान भरने वाला था, तभी आसमान में ट्राएंगल फॉर्मेशन में इन ऑब्‍जेक्‍ट को रिपोर्ट किया गया। 



इन्‍हें देखकर को-पायलट और गनर हैरान रह गए थे। वीडियो में उन्‍हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि क्‍या वो तीन तेज स्‍पीड से चलने वाले जेट हैं। इसके जवाब में अपाचे पायलट ने कहा, ‘शायद'। हालांकि उन्‍होंने क्‍लीयर किया था कि वो उस ओर नहीं देख रहे हैं। इस वीडिया को The Debrief ने हासिल किया है और इस बारे में कई लोगों से बात की है। वीडियो के बारे में अमेरिकी वायु सेना के पूर्व लड़ाकू पायलट क्रिस लेहटो ने कहा कि वह ऑब्‍जेक्‍ट F-16 या F/A-18 लड़ाकू जेट की तुलना में भी तेज लग रहा था। कुल मिलाकर उनका अनुमान था कि वह कोई जेट नहीं था। वैसे भी अगर यह कोई UFO था, तो अमेरिकी आर्मी के लिए यह नई बात नहीं है। तमाम मौकों पर सेना से जुड़े लोग इसके गवाह रहे हैं।  

इस बारे में रिटायर्ड होमलैंड सिक्योरिटी एजेंट रॉबर्ट "बॉब" थॉम्पसन ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्‍होंने ऐसे ‘दर्जनों' एजेंटों से बातचीत का दावा किया है जिन्होंने बॉर्डर पार मौजूद ड्रग तस्करों के लिए आसमान को स्कैन करते समय UFO को देखा है। बॉर्डर पर ड्यूटी देने से पहले थॉम्पसन ने 11 साल तक सेना में भी सर्विस दी है। मौजूदा घटना के बारे में उन्‍होंने कहा कि ऐसे कई और लोग भी हैं, जिन्‍हें इन ऑब्‍जेक्‍ट्स को लेकर चिंता है, क्‍योंकि इनमें से कई विदेशी दखलंदाजी हो सकती है। हालांकि उन्‍होंने भी माना कि कुछ ऑब्‍जेक्‍ट्स ऐसे हैं, जिन्‍हें समझाया नहीं जा सकता। 

अमेरिका में UFO दिखना कोई नई बात नहीं है। पिछले दिनों एक अधिकारी ने अमेरिकी सांसदों के सामने खुलासा किया कि पिछले 20 साल में कुल मिलाकर 400 UFO देखे गए हैं। यह आंकड़ा पहले से दोगुना हो गया है। पेंटागन के इस अधिकारी ने कहा था कि किसी तरह की अलौकिक उत्पत्ति का सबूत उनके सामने अभी नहीं आया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UFO, US Army helicopter, UFO video, America, science news today

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »