• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • UFO News : एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद सामने आएगा UFO का सच! ब्रिटेन रिलीज कर सकता है Royal X फाइलें

UFO News : एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद सामने आएगा UFO का सच! ब्रिटेन रिलीज कर सकता है Royal X फाइलें

UFO : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फ‍िलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के दिल में अंतरिक्ष के प्रति जुनून था। यह जुनून साल 1955 में उनके चाचा लॉर्ड लुई माउंटबेटन के घर हुई एक घटना के बाद शुरू हुआ।

UFO News : एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद सामने आएगा UFO का सच! ब्रिटेन रिलीज कर सकता है Royal X फाइलें

UFO : कहा जाता है कि प्रिंस फ‍िलिप ने अपना ज्‍यादातर जीवन इन घटनाओं की जांच में लगाया, लेकिन विशेषज्ञों का दावा है कि मामले को दबा दिया गया, क्‍योंकि इससे सनसनी पैदा होती।

ख़ास बातें
  • प्रिंस फ‍िलिप ने लगभग 7 दशकों तक UFO से जुड़ी जांच की
  • हालांकि ये रिपोर्ट आजतक सामने नहीं आई हैं
  • ब्रिटिश रक्षा प्रमुखों ने भी ऐसी जानकारी रिलीज करने से इनकार किया था
विज्ञापन
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) अब इस दुनिया में नहीं हैं। कहा जा रहा है कि रानी के निधन के बाद ‘रॉयल एक्स-फाइल्स' (Royal X-Files) की रिलीज में तेजी आ सकती है। माना जाता है कि इन दस्‍तावेजों में UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स से जुड़ी अहम जानकारियां हैं। ए‍लियंस में दिलचस्‍पी रखने वाले एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दिवंगत पति ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के करीब 70 साल के शोध को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। इस शोध में ब्रिटेन में UFO देखे जाने के बारे में जानकारी है।  

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फ‍िलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के दिल में अंतरिक्ष के प्रति जुनून था। यह जुनून साल 1955 में उनके चाचा लॉर्ड लुई माउंटबेटन के घर हुई एक घटना के बाद शुरू हुआ। इसके बाद से ही प्रिंस फ‍िलिप, एलियंस से जुड़ी जांच में लग गए थे। 

उस घटना में एक शख्‍स ने दावा किया था कि एक अंतरिक्ष यान जैसी आकृति से किसी फोर्स ने उनकी बाइक को टक्‍कर मार दी थी। घटना हैम्पशायर के ब्रॉडलैंड्स एस्टेट में हुई, जिसके बारे में फ‍िलिप को अपने चाचा से पता चला। कहा जाता है कि प्रिंस फ‍िलिप ने अपना ज्‍यादातर जीवन इन घटनाओं की जांच में लगाया, लेकिन विशेषज्ञों का दावा है कि मामले को दबा दिया गया, क्‍योंकि इससे सनसनी पैदा होती। विशेषज्ञों का कहना है कि अब उन फाइलों को खोलने की मांग हो सकती है। 

रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी निक पोप, जिन्होंने 1991 से 1994 तक सरकार की UFO डेस्क का संचालन किया, उन्‍होंने अहम बात बताई। कहा कि फिलिप और उनके पूर्व-RAF सहयोगी सर पीटर हॉर्सले ने वर्षों तक ‘चुपचाप' एलियंस देखे जाने की जांच की। उन्‍होंने कहा कि फ‍िलिप इससे जुड़े डेवलपमेंट पर नजर रखते थे। वो UFO पर जानकारी जुटाने वालीं मैगजींस और न्‍यूजलेटर को सब्‍सक्राइब करते थे और उन लोगों का इंटरव्‍यू करते थे, जो एलियंस देखे जाने का दावा करते थे। 

उन्‍होंने बताया कि यह एक संवेदनशील मामला था। अगर यह सामने आ जाता कि महारानी के पति UFO के मामले की जांच कर रहे हैं, तो सनसनी मच जाती। अप्रैल 2021 में प्रिंस फ‍िलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत के बाद उनकी फाइलें गुप्त रहीं। करीब दो महीने बाद ब्रिटिश रक्षा प्रमुखों ने UFO या एलियंस से जुड़ी जानकारी रिलीज करने से इनकार कर दिया। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »