Surya Grahan in India : 8 अप्रैल को अमेरिका में सूर्य ग्रहण, भारत में कब दिखेगा? नोट कर लें तारीख

Surya Grahan in India : कोच्चि, अलाप्पुझा, चलाकुडी, कोट्टायम, तिरुवल्ला वो प्रमुख शहर होंगे, जहां से ग्रहण का शानदार नजारा दिखाई देगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2024 13:15 IST
ख़ास बातें
  • 8 अप्रैल को अमेरिका में लग रहा है सूर्य ग्रहण
  • भारत में साल 2031 में सूर्य ग्रहण लगेगा
  • 8 अप्रैल का सूर्य ग्रहण कनाडा और मैक्सिको में भी दिखाई देगा
Surya Grahan in India : 8 अप्रैल को अमेरिका, कनाडा और म‍ैक्सिको के कई हिस्‍सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण बीते 54 साल में सबसे अनोखा है और कई हिस्‍सों में 7 मिनट से ज्‍यादा वक्‍त तक अंधेरा छा जाएगा। दुनियाभर से लोग इस ग्रहण को देखने के लिए अमेरिका-कनाडा के शहरों में पहुंचने वाले हैं। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। अगले कुछ वर्षों में भारत में भी ग्रहण लगेगा और तब आप उसे लाइव देख पाएंगे। कब लगेगा भारत में सूर्य ग्रहण? आइए जानते हैं।   

भारत में एक अच्‍छे सूर्य ग्रहण की संभावना 21 मई 2031 को बन रही है। वह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (annular solar eclipse) होगा, जिसमें सूर्य का लगभग 28.87% हिस्‍सा दिखाई नहीं देगा। टाइम एंड डेट की रिपोर्ट बताती है कि ग्रहण का सबसे बेस्‍ट व्‍यू केरल और तमिलनाडु के शहरों में दिखाई देगा।  

कोच्चि, अलाप्पुझा, चलाकुडी, कोट्टायम, तिरुवल्ला वो प्रमुख शहर होंगे, जहां से ग्रहण का शानदार नजारा दिखाई देगा। याद रहे कि सूर्य ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और पृथ्‍वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। वैज्ञानिकों का भी मानना है कि ग्रहण के दौरान लोगों को कुछ बातों का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए। ग्रहण को कभी भी नग्‍न आंखों से नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के लिए विशेष रूप से बनाए गए चश्‍मों को पहनना चाहिए। 

8 अप्रैल को लगने जा रहे ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, रात 10:08 बजे से होगी और यह औसत रूप से रात 1:25 बजे तक प्रभावी होगा। क्‍योंकि भारत में तब रात हो रही होगी, इसलिए ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लोग यूट्यूब चैनलों और विभिन्‍न साइंस वेबसाइटों पर इस ग्रहण को देख पाएंगे (How to watch Solar Eclipse 2024 online)। गैजेट्स 360 हिंदी भी आपको ग्रहण से जुड़े अपडेट देता रहेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.