Surya Grahan 2023 : रक्षाबंधन-जन्‍माष्‍टमी के बाद लगने वाला है सूर्यग्रहण, जानें तारीख

Ring of fire Solar Eclipse : यह ग्रहण अमेरिका के उत्तर में ओरेगॉन से लेकर गल्‍फ ऑफ मैक्सिको तक देखा जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अगस्त 2023 15:50 IST
ख़ास बातें
  • 14 अक्‍टूबर को दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
  • अमेरिका के ऑरेगन तट से गल्‍फ ऑफ मैक्सिको तक नजारा
  • भारत में यह सूर्यग्रहण प्रभावी नहीं होगा

सूर्यग्रहण की घटना लोगों में दिलचस्‍पी जगाती है, लेकिन इसे नग्‍न आंखों से देखना सेफ नहीं माना जाता।

Photo Credit: Nasa

Ring of fire Solar Eclipse : भारत समेत दुनिया के कई देशों में 31 अगस्‍त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। उसके बाद जन्‍माष्‍टमी सितंबर महीने में आएगी। अक्‍टूबर का महीना भी खास होने वाला है। उस महीने सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) लगने जा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने ऐलान किया है कि 14 अक्‍टूबर को चक्राकार सूर्यग्रहण का खास नजारा देखने को मिलेगा। इसे ‘रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है। लेकिन क्‍या यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई देगा? आइए जानते हैं। 

नासा ने बताया है कि ‘रिंग ऑफ फायर' को अमेरिका में देखा जा सकेगा। यह ग्रहण अमेरिका के उत्तर में ओरेगॉन से लेकर गल्‍फ ऑफ मैक्सिको तक देखा जाएगा। एक ट्विटर पोस्‍ट में नासा ने ल‍िखा कि सूर्य ग्रहण की इस तारीख को सेव कर लें। 14 अक्‍टूबर को ‘रिंग ऑफ फायर' अमेरिका ओरेगॉन तट से गल्‍फ ऑफ मैक्सिको का सफर करेगा। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि वह इस ग्रहण का लाइव कवरेज करेगी। नासा के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर ग्रहण को देखा जा सकेगा। यानी दुनियाभर के लोग ‘रिंग ऑफ फायर' के नजारे को ऑनलाइन लाइव देख सकेंगे। 
 

सूर्यग्रहण की घटना लोगों में दिलचस्‍पी जगाती है, लेकिन इसे नग्‍न आंखों से देखना सेफ नहीं माना जाता। नासा का कहना है कि जो लोग मौके पर मौजूद होकर सूर्यग्रहण का नजारा देखेंगे, वो पिनहोल प्रोजेक्टर की मदद ले सकते हैं। नासा ने बताया है कि चक्राकार या वलयाकार सूर्यग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। हालांकि वह सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता और सूर्य पर एक काली डिस्‍क की तरह दिखता है। 

खास बात है कि 14 अक्‍टूबर को लगने जा रहा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में जो लोग इससे जुड़ी धार्मिक मान्‍यताओं का पालन करते हैं, उन्‍हें कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं होगा। यह ग्रहण अमेरिका और उससे सटे इलाकों में ही दिखाई देगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.