Super Pink Moon 2020: 8 अप्रैल को दिखेगा सुपरमून, भारत में यहां देख सकते हैं लाइव

इस महीने का सुपर पिंक मून हमारे ग्रह से 3,56,907 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है और आमतौर पर पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसत दूरी 384,400 किलोमीटर होती है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2020 18:17 IST
ख़ास बातें
  • भारत में सुपर पिंक मून सुबह 8:05 बजे दिखाई देगा
  • उजाले की वजह से भारत में आसमान में नहीं देखेगा सुपरमून
  • लेकिन पूरी घटना को घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे भारतीय नागरिक

आखिरी फुल मून भारत में 8 मार्च से 11 मार्च 2020 के बीच दिखाई दिया था

2020 का अगला सुपरमून 8 अप्रैल को दोपहर 2:35 बजे जीएमटी ( सुबह 8:05 बजे आईएसटी) पर दिखाई देगा और इसे देखने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक खास अनुभव होगा, क्योंकि यह इस साल का सबसे चमकदार और सबसे बड़ा फुल मून होगा। अप्रैल पूर्णिमा को पारंपरिक रूप से गुलाबी चंद्रमा (पिंक मून) के रूप में जाना जाता है और इसे इस साल का सुपर पिंक मून कहा जाएगा क्योंकि यह पूर्णिमा होने के अलावा सुपरमून भी है। दुर्भाग्य से भारत में लोग इस घटना को नहीं देख पाएंगे, क्योंकि उस समय यहां सुबह के 8 बज रहे होंगे और रोशनी ज्यादा होगी। हालांकि, देश में सुपरमून देखने के इच्छुक लोग इस इवेंट को ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं।

यदि आप सुपरमून के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं तो आपको यहां आगामी सुपरमून के बारे में जानने की जरूरत है।
 

What is a supermoon?

एक सुपरमून ऑर्बिट पृथ्वी के सबसे करीब होता है। हमारे ग्रह से ज्यादा नज़दीकी के कारण, चंद्रमा बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इस महीने का सुपर पिंक मून हमारे ग्रह से 3,56,907 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है और आमतौर पर पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसत दूरी 384,400 किलोमीटर होती है।

ज़रूरी नहीं है कि पूर्णिमा एक सुपरमून ही हो, क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर एक अण्डाकार कक्षा में घूमता है। पूरा चंद्रमा हमें तब भी दिखाई दे सकता है, जब वह हमारे ग्रह से ज्यादा दूरी पर हो। CNET की एक रिपोर्ट के अनुसार, 8 अप्रैल का सुपरमून इस साल का सबसे बड़ा और सबसे शानदार सुपरमून होगा।
 

Why is it called Pink Moon?

जब बात फुल मून यानी पूर्णिमा के नाम की आती है, तो यह प्रक्रिया आमतौर पर मूल अमेरिकी क्षेत्रों और मौसमों पर निर्भर करती है। हालांकि 'पिंक मून' नाम का मतलब यह नहीं है कि इस दिन चंद्रमा का रंग गुलाबी दिखाई देता है, बल्कि यह नाम एक गुलाबी फूल (Phlox subulata) से आता है है, जो उत्तर अमेरिका के पूर्व में वसंत के समय खिलता है।
 

When was the last supermoon of 2020?

2020 का आखिरी सुपरमून 9 मार्च से 11 मार्च के बीच दिखाई दिया था। मार्च के सुपरमून को लोकप्रिय रूप से सुपर वॉर्म मून कहा गया था।
Advertisement
 

How to watch it from India - livestream

क्योंकि सुपर पिंक मून भारत में सुबह 8:05 बजे दिखाई देगा, इसलिए देश में लोगों को यह घटना केवल आसमान की ओर देखने से नहीं दिखाई देगी, क्योंकि दिन का उजाला होगा। लेकिन ऑनलाइन वेबसाइटों के जरिए आप सुपरमून को लाइव देख सकेंगे।

Slooh इस सुपरमून घटना को अपने YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगा।
Advertisement


इसके अलावा Virtual Telescope को भी सुपरमून की लाइवस्ट्रीम दिखाने के लिए जाना जाता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उनके YouTube चैनल पर एक लाइव लिंक होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  4. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.