Super Bowl in Space : धरती से 400km ऊपर अंतरिक्ष में खेला गया ‘फुटबॉल’, देखें Video

Super Bowl LVIII Space Video : इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में सवार दो अंतरिक्ष यात्रियों ने एक 4 सेकंड का वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 फरवरी 2024 12:57 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतर‍िक्ष एजेंसी नासा ने शेयर किया वीडियो
  • इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में फुटबॉल का वीडियो
  • दो महिला अंतरिक्ष यात्रियों ने खेला सपुर बाउल

जैस्मीन मोघबेली और लोरल ओहारा ने 10 फरवरी को स्‍पेस स्‍टेशन में एक फुटबॉल उछालने का वीडियो शेयर किया।

Photo Credit: Video Grab

Super Bowl LVIII Space Video : गुजरा वीकेंड दुनियाभर के देशों में अलग-अलग तरीकों से बीता। अमेरिका में लाखों लोग टीवी से चिपके रहे, क्‍योंकि उन्‍होंने सुपर बाउल LVIII (Super Bowl LVIII) का लुत्‍फ उठाया। यह नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) सीजन का फाइनल है, जिसे अमेरिका में लोग आमतौर पर फुटबॉल कहते हैं। हालांकि इसे खेलने का तरीका फुटबॉल जैसा बिलकुल नहीं है। सुपर बाउल में एक अंडाकार गेंद इस्‍तेमाल होती है, जिसे हाथों से उछालकर खेला जाता है। धरती पर खेला जाने वाला यह गेम अब अंतरिक्ष में भी पहुंच गया है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में सवार दो अंतरिक्ष यात्रियों ने एक 4 सेकंड का वीडियो शेयर किया है। 

धरती से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में मौजूद इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन को एस्‍ट्रोनॉट्स का दूसरा घर भी कहा जाता है। अंतरिक्ष यात्रियों की एक टीम वहां हमेशा तैनात रहती है और स्‍पेस से जुड़े मिशनों और प्रयोगों को पूरा करती है। इस दौरान अंतरिक्ष यात्री पृथ्‍वी पर होने वाली घटनाओं की जानकारी भी लेते रहते हैं। 

इसी क्रम में नासा की दो अंतरिक्ष यात्र‍ियों जैस्मीन मोघबेली और लोरल ओहारा ने 10 फरवरी को स्‍पेस स्‍टेशन में एक फुटबॉल उछालने का वीडियो शेयर किया। नासा ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' पर शेयर करते हुए लिखा, सुपर बाउल संडे से पहले…। 
 

छोटे से वीडियो में देखा जा सकता है कि मोघबेली कैमरे पर फुटबॉल फेंकती हैं, जबकि उनके साथ खड़ी ओहारा ने माइक पकड़ा है। हालांकि दोनों के लिए ऐसा करना काफी मुश्किलों भरा रहा। भारहीनता (weightlessness) की वजह से स्‍पेस में अंतरिक्ष यात्रियों को बहुत ज्‍यादा चुनौती का सामना करना पड़ता है। और एक ऐसी जगह जहां लैपटॉप, केबल समेत तमाम इक्विपमेंट हों, परेशानी बढ़ जाती है। वीडियो में मोघबेली को हंसते हुए देखा जा सकता है। फुटबॉल किसी चीज से टकराकर तैरती हुए लौटती है, तो वह खुद को कंट्रोल नहीं कर पातीं। 
 

एक दिन में 16 बार धरती का चक्‍कर लगाता है ISS

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन लगभग 7.6 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस दौरान यह 24 घंटों में 16 बार पृथ्वी का चक्‍कर लगाता है। आईएसएस का कक्षीय पथ (orbital path) हमारी पृथ्‍वी की 90 फीसदी से ज्‍यादा आबादी कवर करता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.