सूरज अभी और आग उगलेगा! सौर तूफानों ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड!

वैज्ञानिकों ने कहा है कि सोलर साइकल अपने चरम की ओर बढ़ रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जुलाई 2023 16:52 IST
ख़ास बातें
  • सितंबर 2002 के बाद जून 2023 में सबसे ज्यादा सनस्पॉट बने हैं
  • वैज्ञानिकों ने कहा है कि सोलर साइकल अपने चरम की ओर बढ़ रही है।
  • अधिक शक्तिशाली सौर तूफानों का तेजी से आना कुछ समय में देखा जा सकता है।

वैज्ञानिकों ने कहा है कि सोलर साइकल अपने चरम की ओर बढ़ रही है जिससे और ज्यादा सौर तूफान आने वाले हैं।

सौरमंडल का नाम सूर्य और इसके चारों ओर घूम रहे ग्रहों के कारण पड़ा है। सौरमंडल के सभी ग्रह सूर्य पर हो रही गतिविधियों से प्रभावित होते हैं। सौर ऊर्जा से पृथ्वी पर जीवन चलता है। लेकिन ये सौर ऊर्जा जब अधिक मात्रा में धरती तक पहुंचने लगे तो सौर तूफान कहलाती है। ये सौर तूफान सोलर फ्लेयर या जियोमेग्नेटिक स्टॉर्म भी कहे जाते हैं। 2023 की शुरुआत से लेकर अब तक कई सौर तूफान पृथ्वी से टकरा चुके हैं। यह सूर्य की 25वीं साइकल का समय है। जब सूर्य 11 सालों की एक साइकल पूरी करता है तो 11वें साल इसकी सतह पर भारी विस्फोट होते हैं जिनसे ऊर्जा भारी मात्रा में निकलती है। इस ऊर्जा का पृथ्वी पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। 

जून 2023 सौरमंडल के लिए भयंकर महीना रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस बार सूरज पर इतने अधिक सनस्पॉट बने हैं कि इसने 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस अकेले महीने में सूर्य की सतह पर 160 सनस्पॉट बने। नासा और यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने सूर्य की वर्तमान साइकल, जो कि रिकॉर्ड शुरू होने के बाद 25वीं साइकल कही जा रही है, के बारे में जो अनुमान लगाया था यह उससे कहीं ज्यादा भयंकर साबित हो रही है। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार सूर्य अभी उस अवस्था से गुजर रहा है जब इसमें मासिक तौर पर 200 के लगभग सनस्पॉट बन रहे हैं। जबकि स्पेस एजेंसियों ने अंदाजा लगाया था कि यह संख्या 125 से ऊपर नहीं जाएगी। 
Advertisement

सोलर गतिविधियों के बारे में अध्य्यन करने वाली भौतिक शास्त्री कीथ स्ट्रॉन्ग ने इस बारे में Twitter पर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि सितंबर 2002 के बाद जून 2023 में सबसे ज्यादा सनस्पॉट बने हैं और इनकी संख्या 163.4 बताई गई है जो कि पिछले 20 सालों में सबसे ज्यादा है। स्पेसवेदर डॉट कॉम के अनुसार, 2 जुलाई को इनमें से एक सनस्पॉट ने एक शक्तिशाली सोलर फ्लेयर पैदा किया जिसने कुछ समय तक पश्चिमी अमेरिका और प्रशांत महासागर में रेडियो सर्विस को बाधित कर दिया। 

वैज्ञानिकों ने कहा है कि सोलर साइकल अपने चरम की ओर बढ़ रही है। ऐसे में न केवल सौर तूफानों का आना, बल्कि अधिक शक्तिशाली सौर तूफानों का तेजी से आना कुछ समय में देखा जा सकता है। ज्यादा सनस्पॉट का बनना कोरोनल मास इजेक्शन (CME) की ओर भी इशारा करता है। इसमें ऊर्जा के कण फूटते हैं जो सौर हवाएँ पैदा करते हैं। इससे पृथ्वी के मेग्नेटिक फील्ड पर प्रभाव पड़ता है। ये इसके मेग्नेटिक फील्ड को भेदकर अंदर प्रवेश कर जाते हैं जिससे आसमान में रंगीन छटा देखने को मिलती है। लेकिन कई बार इलेक्ट्रिक नेटवर्क और सैटेलाइट्स को इनसे खतरा पैदा हो जाता है। इसी के चलते SpaceX कंपनी के 40 नए सैटेलाइट खराब हो गए थे, जिसका कारण 2022 में आया ऐसा ही सौर तूफान माना गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.