सूर्य में बड़ा विस्फोट! धरती की ओर बढ़ा सौर तूफान, जानें क्या होगा इसका असर

इस तरह के सौर तूफान पृथ्वी पर कम्युनिकेशन सिस्टम के लिए खतरा बन सकते हैं। क्योंकि हाई फ्रिक्वेंसी (HF) रेडियो सिग्नल को ये पूरी तरह से नष्ट कर सकते हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 सितंबर 2024 12:22 IST
ख़ास बातें
  • नासा के अनुसार बड़ा सौर तूफान पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है।
  • 12 सिंतबर को एक सनस्पॉट से यह सौर तूफान उठा है।
  • सौर तूफानों से हाई फ्रिक्वेंसी (HF) रेडियो सिग्नल को नुकसान होता है।

साल 2024 में अब तक कई सौर तूफान आ चुके हैं।

साल 2024 में अब तक कई सौर तूफान आ चुके हैं। इनमें से कुछ तो इतने बड़े थे जिन्होंने पृथ्वी पर कई जगह रेडियो ब्लैकआउट भी किया। सौर तूफान सूर्य में बने गड्ढों में होने वाले विस्फोट से जन्म लेते हैं। यह ऐसा ही है जैसे धरती पर कोई ज्वालामुखी फटता है। सूर्य में भी ऐसे ही विस्फोट होते रहते हैं जिनसे बहुत अधिक मात्रा में सौर ऊर्जा बाहर निकलती है। इन्हें सोलर फ्लेयर भी कहा जाता है। सौर तूफान के कारण ही आसमान में कई बार ऑरोरा बनते हैं। अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अब एक और भयंकर सौर तूफान की सूचना दी है।

गुरूवार, 12 सिंतबर को एक सनस्पॉट से बड़ा सौर तूफान उठा है। इससे X1.3 क्लास का सोलर फ्लेयर उठा है। आपको बता दें कि X-class के सोलर फ्लेयर सबसे ताकतवर सौर तूफान माने जाते हैं। इनमें इतनी सौर ऊर्जा भरी होती है कि उसका बड़ा प्रभाव पृथ्वी तक पहुंचता है। इस तरह के सौर तूफानों से हाई फ्रिक्वेंसी (HF) रेडियो सिग्नल को नुकसान पहुंचता है। हालांकि जिस सनस्पॉट से यह उठा है, अभी उसका नाम वैज्ञानिकों ने नहीं दिया है। लेकिन यह एक बड़ा सौर तूफान है जिसका असर इस वीकेंड तक रह सकता है। 

इस तरह के सौर तूफान पृथ्वी पर कम्युनिकेशन सिस्टम के लिए खतरा बन सकते हैं। क्योंकि हाई फ्रिक्वेंसी (HF) रेडियो सिग्नल को ये पूरी तरह से नष्ट कर सकते हैं या फिर बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, सूर्य में हुए इस विस्फोट से Africa, Europe, और Asia के कुछ हिस्सों में कम्युनिकेशन प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, आज या कल में इसकी वजह से ऑरोरा भी दिखाई दे सकता है। 

वैज्ञानिकों के अनुसार, सौर तूफानों का सीधा असर इंसानों पर नहीं होता है। इसकी वजह पृथ्‍वी का चुंबकीय क्षेत्र है जो सौर तूफानों को पृथ्वी के वायुमंडल के भीतर प्रवेश नहीं करने देता है। लेकिन ज्यादा बड़े और ताकतवर सौर तूफान बिजली के ग्रिड्स को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा पृथ्वी की निचली कक्षा में चक्कर लगा रहे सैटेलाइट्स को भी ये नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , solar flare, Solar flare alert, Solar flare Auroras

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.