Starship Next Launch : 5वीं बार टेस्‍ट को तैयार दुनिया का सबसे भारी रॉकेट ‘स्‍टारश‍िप’, Elon Musk ने दी बड़ी जानकारी

Starship Next Launch : एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स को इस रॉकेट से बहुत उम्‍मीदें हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 13:17 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टारशिप रॉकेट का पांचवां टेस्‍ट जल्‍द
  • एलन मस्‍क ने दी जानकारी
  • दुनिया का सबसे भारी रॉकेट है स्‍टारशिप

Photo Credit: Video Grab

Starship Next Launch : दुनिया का सबसे भारी रॉकेट ‘स्‍टारशिप' (Starship) एक बार फ‍िर उड़ान भरने को तैयार है। सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो इसे अगले कुछ हफ्तों में फ‍िर टेस्‍ट किया जा सकता है। 400 फुट ऊंचा स्‍टारशिप अबतक चार परीक्षणों से गुजर चुका है। शुरुआती विफलताओं के बाद इसने उम्‍मीदें दिखाईं और अपने चौथे टेस्‍ट में लगभग कामयाब रहा। एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) को इस रॉकेट से बहुत उम्‍मीदें हैं। भविष्‍य में यह अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा और मंगल ग्रह तक ले जाने की काबिलियत रख सकता है। 

स्पेसएक्स के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि स्‍टारशिप का पांचवां परीक्षण भी जल्द ही होने वाला है। उन्‍होंने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में कहा, 5वीं उड़ान अगले चार हफ्तों में। 
 
 

What is Starship Rocket 

स्टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट है। इसमें मुख्‍य रूप से दो भाग हैं। पहला है- पैसेंजर कैरी सेक्‍शन यानी जिसमें यात्री रहेंगे, जबकि दूसरा है- सुपर हैवी रॉकेट बूस्‍टर। स्‍टारशिप और बूस्‍टर को मिलाकर इसकी लंबाई 394 फीट (120 मीटर) है। जबकि वजन 50 लाख किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से लगभग दोगुना अधिक है। 
 

अबतक चार बार टेस्‍ट हुआ रॉकेट 

स्‍टारशिप को अबतक चार बार टेस्‍ट किया गया है। सबसे पहले इसे अप्रैल 2023 में टेस्‍ट किया गया था। फ‍िर नवंबर में। इस साल 14 मार्च और 6 जून को इसे तीसरी और चौथी बार टेस्‍ट किया गया। सभी लॉन्‍च साउथ टेक्‍सास में स्‍पेसएक्‍स की लॉन्‍च साइट स्‍टारबेस से किए गए। 
Advertisement

हरेक परीक्षण के बाद इसमें सुधार देखा गया है। उदाहरण के लिए, सबसे लेटेस्‍ट टेस्‍ट के दौरान सुपर हैवी और शिप टाइम पर एक-दूसरे से अलग हो गए थे और तय योजना के अनुसार पृथ्वी पर वापस आ गए। उन्‍होंने मैक्सिको की खाड़ी और हिंद महासागर में लैंडिंग की थी। 

अपकमिंग टेस्‍ट के जरिए कंपनी इस रॉकेट से जुड़ी सभी अनिश्‍चितताओं को दूर करना चाहेगी, ताकि भविष्‍य में उसे इसे उड़ाने की सरकारी मंजूरी मिल जाए।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.