विस्‍फोट के बाद ब्रह्मांड में फैली तारे की धूल, James Webb टेलीस्‍कोप ने किया कैप्‍चर, देखें 3D इमेज

करीब 350 साल पहले एक तारे के खत्‍म होने से यह रोशनी, गैस और धूल निकली जो अबतक काफी लंबा सफर तय कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 16:06 IST
ख़ास बातें
  • जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने ली फोटो
  • अंतरतारकीय धूल की डिटेल इमेज ली
  • अंतरिक्ष में मौजूद सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप है जेम्‍स वेब

वैज्ञानिकों का कहना है कि टेलीस्‍कोपों को मदद से हम इस घने, धूल भरे क्षेत्र को देख पाए हैं।

Photo Credit: Nasa

अंतरिक्ष में तैनात दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप- जेम्‍स वेब (James Webb Space Telescope) हर रोज हमारे ब्रह्मांड को कैप्‍चर कर रहा है। नासा के टेलीस्‍कोप ने अब अंतरतारकीय (interstellar) धूल और गैस की ज्‍यादा डिटेल इमेज ली हैं, जिससे वैज्ञानिकों ने इंटरस्‍टेलर धूल और गैस की 3डी संरचना बनाई है। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 350 साल पहले एक तारे के खत्‍म होने से यह रोशनी, गैस और धूल निकली जो अबतक काफी लंबा सफर तय कर चुकी है। कहा जाता है कि तारे में विस्‍फोट के बाद बहुत तेज एक्स-रे और पराबैंगनी प्रकाश पैदा हुआ था। जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप में लगी एडवांस्‍ड इन्‍फ्रारेड टेक्‍नॉलजी ने इसे डिटेल में कैप्‍चर किया है। 

रिपोर्टों के अनुसार, तस्‍वीर में इंटरस्‍टेलर मटीरियल की परतें दिखाई दे रही हैं। उनमें से कुछ ‘प्याज' की संरचना वाली हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि टेलीस्‍कोपों को मदद से हम इस घने, धूल भरे क्षेत्र को देख पाए हैं और जिसे आजतक नहीं देखा जा सका, वह भी ऐसा ही दिखता होगा। 
Advertisement

जेम्‍स वेब से ली गई फोटोज में बहुत विशाल एरिया में फैली गैस और धूल की घनी चादरें देखी जा सकती हैं। इतनी डिटेल संरचना को पहले कभी नहीं देखा गया। इससे वैज्ञानिकों को इंटरस्‍टेलर सिस्‍टम के बारे में ज्‍यादा जानकारी मिलेगी। 
 

What is James Webb Space Telescope 

जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप को करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह एक स्‍पेस ऑब्‍जर्वेट्री है, जिसे साल 2021 में लॉन्‍च किया गया था। जुलाई 2022 से इसने अपना काम अंतरिक्ष में शुरू किया और अबतक हमारे ब्रह्मांड के बारे में कई नई जानकारियां जुटाई हैं। 
Advertisement

साल 2023 में जेम्‍स वेब ने अबतक के सबसे सुदूर ब्‍लैक होल (Black Hole) का पता लगाया था। तब नासा ने कहा था कि यह कथि‍त ब्‍लैक होल ‘बिग बैंग' की घटना के 57 करोड़ साल बाद बना होगा, जो CEERS 1019 नामक आकाशगंगा में मौजूद है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.