SpaDeX Mission : 7 जनवरी को अंतरिक्ष में क्‍या करने वाला है भारत? रूस, अमेरिका, चीन के बाद बनेगा दुनिया का चौथा देश!

मिशन की खास बात यह है कि दोनों सैटेलाइट्स धरती से करीब 470 किलोमीटर की ऊंचाई पर डॉकिंग और अनडॉकिंग करेंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2024 13:33 IST
ख़ास बातें
  • इसरो ने लॉन्‍च किया है SpaDeX मिशन
  • 7 जनवरी को अंतरिक्ष में पूरा करेगा अपना मकसद
  • कामयाबी मिली तो दुनिया का चौथा देश बनेगा भारत

अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग की काबिलियत अभी सिर्फ अमेरिका, चीन और रूस के पास है।

Photo Credit: ISRO

भारत के अंतरिक्ष संगठन ‘इसरो' (ISRO) ने सोमवार की रात इतिहास रचा। इसरो का SpaDeX मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्‍च किया गया। इस काम में पीएसएलवी रॉकेट की मदद ली गई, जिसने दो छोटे सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में पहुंचाया। मिशन की खास बात यह है कि दोनों सैटेलाइट्स धरती से करीब 470 किलोमीटर की ऊंचाई पर डॉकिंग और अनडॉकिंग करेंगे। आसान भाषा में कहें तो सैटेलाइट्स एक-दूसरे से जुड़ने और अलग होने की क्षमता दिखाएंगे। दुनिया में ऐसी काबिलियत सिर्फ रूस, अमेरिका और चीन के पास है। भारत कामयाब हुआ तो दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। यह रिकॉर्ड 7 जनवरी को बन सकता है। 
 

क्‍या होगा स्‍पेस में? 

इसरो के अनुसार, उसने दो स्‍पेसक्राफ्ट ‘एसडीएक्स01' और  ‘एसडीएक्स02' को लॉन्‍च किया है। इन्‍हें ऐसी कक्षा में रखा जाएगा, जहां से दोनों स्‍पेसक्राफ्ट के बीच पांच किलोमीटर की दूरी होगी। इसके बाद कंट्रोल सेंटर में बैठे साइंटिस्‍ट स्‍पेसक्राफ्टों की दूरी कम करेंगे। इन्‍हें तीन मीटर तक करीब लाया जाएगा और आखिरकार दोनों स्‍पेसक्राफ्ट एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे। याद रहे कि यह सब अंतरिक्ष में होगा। इसके बाद दोनों स्‍पेसक्राफ्ट को अनडॉक यानी एक-दूसरे से अलग भी किया जाएगा। 
Advertisement
 

दुनिया का चौथा देश बनेगा भारत 

अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग की काबिलियत अभी सिर्फ अमेरिका, चीन और रूस के पास है। भारत कामयाब हुआ तो ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। 
 

7 जनवरी का दिन है अहम 

माना जा रहा है कि 7 जनवरी के आसपास दोनों स्‍पेसक्राफ्ट डॉकिंग के लिए आगे बढ़ेंगे। भारत के लिए यह उपलब्‍ध‍ि इसलिए भी अहम है क्‍योंकि उसने इस तकनीक का पेटेंट लिया है। यानी भारत पूरी तरह से अपनी बनाई तकनीक पर यह सब करने जा रहा है। 
 

भविष्‍य के मिशनों को होगा फायदा 

अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग आसान काम नहीं है। इस दिशा में भारत की कामयाबी उसके भविष्‍य के मिशनों के लिए लाभदायक होगी। भारत अपना स्‍पेस स्‍टेशन बनाने पर काम कर रहा है, जिसमें डॉकिंग और अनडॉकिंग का खूब उपयोग होता है। SpaDeX मिशन भारत को स्‍पेस स्‍टेशन बनाने में मदद करेगा। चंद्र मिशन और मार्स मिशन में भी इसके फायदे सामने आ सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.