आज रात फ‍िर उड़ेगा दुनिया का सबसे भारी रॉकेट Starship! मकसद क्‍या है? जानें

भारतीय समय के अनुसार, 19 नवंबर की रात करीब 2.45 बजे इसे लॉन्‍च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 नवंबर 2024 14:45 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टारशिप रॉकेट की छठी टेस्‍ट फ्लाइट आज
  • दुनिया का सबसे भारी रॉकेट है स्‍टारशिप
  • बूस्‍टर और रॉकेट की क्षमता को बढ़ाना चाहती है कंपनी

कंपनी को पांचवीं टेस्‍ट फ्लाइट में बड़ी कामयाबी मिली थी। उड़ान भरने के बाद सुपर हैवी बूस्‍टर वापस लॉन्‍च साइट पर आ गया था।

Photo Credit: SpaceX

SpaceX Sixth Starship Flight Test : दुनिया के सबसे भारी रॉकेट में रूप में ‘शोहरत' पा चुका स्‍पेसएक्‍स का ‘स्‍टारशिप' (Starship) एक बार फ‍िर टेस्‍ट फ्लाइट से गुजरने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार, 19 नवंबर की रात करीब 2.45 बजे इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। पिछली पांचों टेस्‍ट फ्लाइट्स की तरह इस बार भी रॉकेट के दोनों हिस्‍सों- फर्स्‍ट स्‍टेज और अपर स्‍टेज को परखा जाएगा। यह लॉन्‍च साउथ टेक्‍सास में कंपनी की स्‍टारबेस फैसिलिटी से होगा। इस टेस्‍ट फ्लाइट के जरिए कंपनी रॉकेट और बूस्‍टर की क्षमताओं को बढ़ाना चाहती है। 

गौरतलब है कि कंपनी को पांचवीं टेस्‍ट फ्लाइट में बड़ी कामयाबी मिली थी। 13 अक्‍टूबर की टेस्‍ट फ्लाइट के दौरान उड़ान भरने के बाद सुपर हैवी बूस्‍टर वापस लॉन्‍च साइट पर आ गया था। जबकि अपर स्‍टेज ने अपनी उड़ान जारी रखते हुए हिंद महासागर में नियंत्रित लैंडिंग को पूरा किया था। 
 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवीं टेस्‍ट फ्लाइट के बाद स्‍पेसएक्‍स को स्‍टारशिप रॉकेट के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में जरूरी सुधार के लिए डेटा मिला था। उन बदलावों को लागू करते हुए रॉकेट को एक बार फ‍िर टेस्‍ट किया जा रहा है। सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो हम एक बार फ‍िर से स्‍टारशिप के अपर स्‍टेज को लिफ्ट ऑफ के 7 मिनट बाद लैंडिंग साइट पर आता हुआ देखेंगे। वहीं, रॉकेट का अपर स्‍टेज, मैक्सिको की खाड़ी में नियंत्रित स्‍पलैशडान करेगा। यह लॉन्‍च स्‍पेसएक्‍स के एक्‍स हैंडल और वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा।  
Advertisement
 

What is Starship? 

स्टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट है। इसमें मुख्‍य रूप से दो भाग हैं। पहला है- पैसेंजर कैरी सेक्‍शन यानी जिसमें यात्री रहेंगे, जबकि दूसरा है- सुपर हैवी रॉकेट बूस्‍टर। स्‍टारशिप और बूस्‍टर को मिलाकर इसकी लंबाई करीब 394 फीट (120 मीटर) है। जबकि वजन 50 लाख किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से लगभग दोगुना अधिक है। 
 
स्‍टारशिप को सबसे पहले अप्रैल 2023 में टेस्‍ट किया गया था। तब से अबतक यह पांच बार टेस्‍ट फ्लाइट से गुजर चुका है। स्‍टारशिप जैसा रॉकेट बनाकर एलन मस्‍क, अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्‍वी या चंद्रमा से सीधे मंगल ग्रह तक पहुंचाना चाहते हैं।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  4. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  9. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  10. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.