SpaceX के जर्मन मिलिट्री सैटेलाइट का लॉन्च इवेंट आज ऐसे देखें लाइव

इवेंट में Falcon 9 रॉकेट SARah-1 नामक सैटेलाइट को लेकर जाएगा और ऑर्बिट में छोड़ आएगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जून 2022 17:56 IST
ख़ास बातें
  • कवरेज लॉन्च के 10 मिनट पहले से शुरू होगी।
  • सैटेलाइट को जर्मन कंपनी Airbus ने जर्मन मिलिट्री के लिए बनाया है।
  • ये रडार सैटेलाइट स्पेस से धरती की निगरानी करेंगे।

Falcon 9 रॉकेट SARah-1 नामक सैटेलाइट को लेकर जाएगा और ऑर्बिट में छोड़ आएगा।

SpaceX आज जर्मन रडार सैटेलाइट लॉन्च करने जा रही है जो कि इसके फॉल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का ये इवेंट लाइवस्ट्रीम होने की बात कही गई है। लॉन्च शनिवार को सुबह 10 बजे ET पर निर्धारित है। इसे वेंडनबर्ग स्पेस फोर्स बेस के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 4 ईस्ट से लॉन्च किया जाएगा जो कि कैलिफॉर्निया में स्थित है।  

इवेंट में Falcon 9 रॉकेट SARah-1 नामक सैटेलाइट को लेकर जाएगा और ऑर्बिट में छोड़ आएगा। सैटेलाइट को जर्मन कंपनी Airbus ने जर्मन मिलिट्री के लिए बनाया है। ये रडार सैटेलाइट स्पेस से धरती की निगरानी करेंगे और सैटेलाइट इमेजरी बनाएंगे। लॉन्च को लाइवस्ट्रीम किया जाएगा जैसा कि स्पेसएक्स पहले से करती आई है। लाइवस्ट्रीम में लिफ्ट ऑफ से पहले की तैयारियां भी दिखाई जाएंगी। इनमें फर्स्ट और सेकंड स्टेज की तैयारी भी शामिल होगी। फर्स्ट स्टेज बूस्टर की लैंडिंग भी लाइव दिखाई जाएगी। 

आप इस लॉन्च को इंटरनेट के माध्यम से देख सकते हैं। कवरेज लॉन्च के 10 मिनट पहले से शुरू होगी। इसका समय सुबह 10 बजे (ET) रखा गया है। आप इस इवेंट को स्पेसएक्स के यू-ट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इसके लिए हमने इस खबर में यूट्यूब वीडियो का लिंक भी दिया है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी कंपनी ने सैटेलाइट लॉन्च किया है। इसे स्टारलिंक 4-19 कहा गया है। कंपनी ने सफलता पूर्वक फाल्कन 9 की 13वीं उड़ान को अंजाम दिया। लॉन्च इवेंट को आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी लाइव देख सकते हैं। 

शुक्रवार का लॉन्‍च सफल होने के बाद स्‍पेसएक्‍स की नजर शनिवार के लॉन्‍च पर है। इसके तहत जर्मन सेना के लिए सिंथेटिक एपर्चर रडार रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट SARah 1 को लॉन्‍च किया जाना है। इसे एयरबस ने तैयार किया है। यह लिफ्टऑफ शनिवार को लोकल समय के मुताबिक सुबह 10 बजे निर्धारित है। तीसरे लॉन्‍च के तहत ग्लोबलस्टार FM15 कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजा जाना है। इसे 19 जून को दोपहर 12:30 बजे लॉन्‍च किया जाएगा। तीनों ही लॉन्‍च का लाइव टेलिकास्‍ट कंपनी की ओर से दिखाए जाने की बात कही गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.