Dogecoin के जरिए खरीद सकेंगे SpaceX मर्चेंडाइज, Elon Musk ने किया एलान!

Trading View के आंकड़ों से पता चलता है कि मस्क के लगातार सपोर्ट के बावजूद, 8 मई से 13 मई के बीच DOGE की वैल्यू में 55 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

Dogecoin के जरिए खरीद सकेंगे SpaceX मर्चेंडाइज, Elon Musk ने किया एलान!

इस बार मस्क की ताजा घोषणा डॉजकॉइन की कीमतों को बढ़ाने में विफल रही।

ख़ास बातें
  • 8 मई से 13 मई के बीच DOGE की वैल्यू में 55 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई
  • Dogecoin सोमवार, 30 मई को लगभग 3% की मामूली बढ़त के साथ खुला
  • भविष्य में Starlink की मेंबरशिप के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है Dogecoin
विज्ञापन
Telsa और SpaceX के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने मीम-बेस्ड Dogecoin के लिए अपना सपोर्ट दिखाते हुए एक नया फैसला लिया। मस्क ने कहा है कि स्पेसएक्स जल्द ही अपने मर्चेंडाइज की बिक्री के लिए DOGE पेमेंट स्वीकार करना शुरू कर देगा। मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपनी, Tesla द्वारा दिसंबर 2021 में Doge को पेमेंट के रूप में स्वीकार करने के चार महीने बाद यह नया फैसला लिया गया है। मस्क Dogecoin के जबरदस्त सपोर्टर रहे हैं, और उन्होंने अक्सर कहा है कि BTC या ETH जैसे अन्य क्रिप्टो के विपरीत DOGE एक बेहतर डेली पेमेंट विकल्प बनेगा।

50 वर्षीय मस्क ने अपने 95.7 मिलियन फॉलोअर्स के लिए एक ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें SpaceX ने अपनी स्पेस एक्सप्लोरेशन कंपनी से Dogecoin के बदले मर्चेंडाइज बेचने की प्लानिंग की घोषणा की गई। 
 

Trading View के आंकड़ों से पता चलता है कि मस्क के लगातार सपोर्ट के बावजूद, 8 मई से 13 मई के बीच DOGE की वैल्यू में 55 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

दिसंबर में, जब मस्क ने खुलासा किया था कि चुनिंदा टेस्ला मर्चेंडाइज की सेल के लिए DOGE पेमेंट ऑप्शन उपलब्ध होगा, तो मीमकॉइन की कीमत में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी।

हालांकि, इस बार मस्क की ताजा घोषणा डॉजकॉइन की कीमतों को बढ़ाने में विफल रही।

खबर लिखते समय तक, Dogecoin सोमवार, 30 मई को लगभग 3% की मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद $0.000012 (लगभग 0.000950 रुपये) पर कारोबार कर रहा था।

अपने ट्वीट पर एक कमेंट का जवाब देते हुए, मस्क ने यह भी संकेत दिया कि DOGE पेमेंट स्टारलिंक की मेंबरशिप के लिए भी ली जा सकती है। यह साइटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क है, जो "उन स्थानों पर हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रदान करने का दावा करता है जहां पहुंच अविश्वसनीय या पूरी तरह से अनुपलब्ध है।"
 

इस साल अप्रैल में, ट्विटर में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के बाद, अरबपति बिजनेसमैन ने आने वाले समय में DOGE को ट्विटर ब्लू सर्विस के लिए पेमेंट ऑप्शन बनने की अनुमति देने की अपनी योजना का खुलासा किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Tesla, SpaceX, dogecoin, DOGE Payment, Elon Musk
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »