SpaceX का 4000 किलोग्राम का रॉकेट चांद से टकराएगा! बनेगा 30 मीटर चौड़ा गड्ढा, इस दिन होगी टक्कर

स्पेस एक्स ने इस रॉकेट को 15 जनवरी 2025 को लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 12:13 IST
ख़ास बातें
  • SpaceX ने 15 जनवरी 2025 को दो लूनर लैंडर लॉन्च किए थे।
  • रॉकेट का अपर स्टेज स्पेस में छूटा रह गया।
  • यह 12 मीटर लम्बा है और 4 मीटर चौड़ा है।

SpaceX के Falcon 9 रॉकेट का अपर स्टेज जल्द ही चांद से टकराने वाला है।

Photo Credit: सांकेतिक फोटो

SpaceX का रॉकेट चांद पर गिरने वाला है! जी हां, एलन मस्क की रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेस एक्स का एक रॉकेट चांद पर गिरने वाला है। खबरों की मानें तो इस घटना को धरती से भी देखा जा सकेगा। यह Falcon 9 का अपर स्टेज होगा जो आने वाले दिनों में चांद की सतह से टकराएगा। स्पेस एक्स ने इस रॉकेट को 15 जनवरी 2025 को लॉन्च किया था। रॉकेट चांद की स्तह पर लैंडर लेकर गया था। मिशन कामयाब रहा था लेकिन इसका ऊपरी हिस्सा अंतरिक्ष में ही रह गया था। 

SpaceX के Falcon 9 रॉकेट का अपर स्टेज जल्द ही चांद से टकराने वाला है। यह टक्कर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगी जिसे धरती से भी देखा जा सकेगा। SpaceX ने 15 जनवरी 2025 को दो लूनर लैंडर लॉन्च किए थे। इस दौरान रॉकेट का अपर स्टेज स्पेस में छूटा रह गया। यह चांद के चारों तरफ चक्कर लगाने लगा। लेकिन अब यह चांद पर गिरने वाला है। यह 12 मीटर लम्बा है और 4 मीटर चौड़ा है। इसका वजन 4 हजार किलोग्राम है। यह 5 अगस्त 2026 को चांद पर गिरने जा रहा है। इसकी स्पीड 8700km प्रति घंटा बताई (via) गई है।

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह चांद पर जोरदार टक्कर मारेगा जिससे वहां पर एक बहुत बड़ा गड्ढा बनने वाला है। यह गड्ढा या क्रेटर 30 मीटर चौड़ा, और 5 मीटर तक गहरा हो सकता है। इतना ही नहीं, जब इसकी टक्कर सतह से होगी तो वहां पर भारी मलबा भी बिखरने की संभावना जताई गई है। कहा गया है कि इस घटना को पृथ्वी से भी देखा जा सकेगा। 

रॉकेट के इस हिस्से की टक्कर को एक खास वातावरण में देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों को कहना है कि यह टक्कर ऐसी जगह से देखी जा सकेगा जहां पर प्रकाश का प्रदूषण न हो। यानी एक अंधेरी जगह होनी चाहिए जहां बल्बों की रोशनी न पहुंचती हो। इसके साथ ही आसमान एकदम साफ होना चाहिए। इसे देखने के लिए एक टेलीस्कोप की जरूरत भी होगी। वैज्ञानिक भी इस घटना को लेकर उत्साहित हैं। इस टक्कर का वहां के वातावरण पर क्या असर होगा, यह देखने के लिए वैज्ञानिक इसकी स्टडी भी करेंगे। अंतरिक्ष की घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह काफी उत्साह भरा हो सकता है। टेलीस्कोप की मदद से इस अद्भुत घटना को देखा जा सकेगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  2. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  3. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  5. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  6. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  7. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  8. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  9. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.