SpaceWalk : 8.5 घंटे तक अंतरिक्ष में टहलते रहे दो चीनी यात्री, देखें Video

SpaceWalk : ‘ये गुआंगफू’ और ‘ली गुआंगसू’ ने 28 मई को तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन के बाहर लगभग 8.5 घंटे काम किया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 मई 2024 14:02 IST
ख़ास बातें
  • चीनी अंतरिक्ष यात्र‍ियों की सबसे लंबी स्‍पेसवॉक
  • तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन के बाद की स्‍पेसवॉक
  • साढ़े आठ तक चहलकदमी, लगाया इंस्‍ट्रुमेंट

इससे पहले किसी भी चीनी एस्‍ट्रोनॉट ने इतने समय तक स्‍पेसवॉक नहीं की थी।

Spacewalk : जब से चीन ने अंतरिक्ष में अपना स्‍पेस स्‍टेशन (China Space Station) बनाया है, उसके एस्‍ट्रोनॉट्स सुर्खियां बटोर रहे हैं। दो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में स्‍पेसवॉक का नया रिकॉर्ड बनाया है। ‘ये गुआंगफू' और ‘ली गुआंगसू' ने 28 मई को तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन (Tiangong space station) के बाहर लगभग 8.5 घंटे काम किया। दोनों अंतरिक्ष यात्री शेनझोउ 18 (Shenzhou 18) मिशन का हिस्‍सा हैं। चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, इससे पहले किसी भी चीनी एस्‍ट्रोनॉट ने इतने समय तक स्‍पेसवॉक नहीं की थी। 

चीन की स्‍पेस एजेंसी CMSA के ऑफ‍िसर्स ने एक अपडेट में लिखा कि ‘ये' और ‘ली' ने ‘स्‍पेस स्टेशन को अंतरिक्ष मलबे से बचाने के लिए एक डिवाइस को इंस्‍टॉल किया। उसका नाम- space debris protection device है। अंतरिक्ष यात्र‍ियों ने वहां मौजूद अन्‍य इंस्‍ट्रूमेंट्स की भी चेकिंग की। 
Advertisement

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले तियांगोंग स्‍पेस स्टेशन में अंतरिक्ष मलबे के कारण सोलर एैरों को नुकसान पहुंचा था और आंशिक रूप से पावर सप्‍लाई में रुकावट आई थी। 



इससे निपटने के लिए ये और ली ने स्‍पेसवॉक करते हुए एक डिवाइस को इंस्‍टॉल किया। यह ‘ली' की पहली और ‘ये' की दूसरी स्‍पेसवॉक थी। मिशन के तीसरे मेंबर ‘ली कांग' ने तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन में रहते हुए मिशन में मदद की और एस्‍ट्रोनॉट्स की गतिविधियों पर नजर रखी। 
Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने अबतक कुल 16 स्‍पेसवॉक की हैं। पहली स्‍पेसवॉक 27 सितंबर 2008 को हुई थी, जोकि 20 मिनट की थी। शेनझोउ 18 मिशन की यह पहली स्‍पेसवॉक है। मिशन को अप्रैल में लॉन्‍च किया गया था। इससे पिछले मिशन शेनझोउ 17 में भी दो स्‍पेसवॉक हुई थीं। 

चीन का स्‍पेस स्‍टेशन पृथ्‍वी से 340 से 450 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। साल 2021 में पहली बार तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल पहुंचा था, जिसने वहां 90 दिन बिताए थे। हालांकि तब स्‍पेस स्‍टेशन का पहला भाग पूरा हुआ था। स्‍पेस स्‍टेशन की दूसरी और तीसरी यूनिट्स को पिछले साल और इस साल लॉन्‍च किया गया।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  5. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  6. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  7. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  8. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  9. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  10. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.