Snowman in Space : अंतरिक्ष में खोज कर रही दूरबीन को दिखा ‘स्‍नोमैन’, Nasa ने शेयर की फोटो, जानें

Snowman in Space : नासा ने इस तस्‍वीर को उत्सर्जन निहारिका (emission nebula) के रूप में क्‍लासिफाइड किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 13:14 IST
ख़ास बातें
  • जेम्‍स वेब ने ली अंतरिक्ष में तस्‍वीर
  • नजर आई स्‍नोमैन जैसी आकृति
  • उत्सर्जन निहारिका बताई जा रही है यह तस्‍वीर

ये गैस के बादल हैं, जो अपने पास मौजूद तारों के कारण इतना चार्ज हो गए हैं कि अपनी ही रोशनी से चमक रहे हैं।

Photo Credit: nasahubble

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) हमारे ब्रह्मांड की हैरान करने वाली तस्‍वीरें शेयर करती रहती है। नासा के इंस्‍टाग्राम हैंडल, एक्‍स अकाउंट पर इन तस्‍वीरों को लाखों लाइक मिलते हैं। नासा ने एक और तस्‍वीर शेयर की है, जिसमें अंतरिक्ष में ‘स्‍नोमैन' (snowman) जैसी आकृति नजर आती है। यह ऑब्‍जेक्‍ट पृथ्‍वी से 6 हजार प्रकाश वर्ष दूर है। नासा के मुताबिक, हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने इस इमेज को कैप्‍चर किया है। आखिर क्‍या है स्‍नोमैन जैसी दिखने वाली चीज? आइए जानते हैं। 

नासा ने इस तस्‍वीर को उत्सर्जन निहारिका (emission nebula) के रूप में क्‍लासिफाइड किया है। ये गैस के बादल हैं, जो अपने पास मौजूद तारों के कारण इतना चार्ज हो गए हैं कि अपनी ही रोशनी से चमक रहे हैं। 
Advertisement

तस्‍वीर में ऊपर की तरफ बायीं ओर तीन चमकीले नीले और सफेद तारे देखे जा सकते हैं। उसके बाद लाल-भूरे, नारंगी तारे नजर आते हैं। साथ में मौजूद बादलों का आकार कुछ यूं है कि स्‍नोमैन की आकृति उभर कर आती है। 
 

हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने यह तस्‍वीर ‘प्रोटोस्टार' यानी नए बनने वाले तारों को स्‍टडी करने के दौरान खींची। इस काम में हबल टेलीस्‍कोप के वाइड फील्ड कैमरा 3 ने मदद की। तस्‍वीर को 60 हजार से ज्‍यादा लाइक अबतक मिले हैं। लोग तस्‍वीर की तारीफ कर रहे हैं उसे अद्भुत बता रहे हैं। 

हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप को अंतरिक्ष में 30 से ज्‍यादा वर्ष हो गए हैं। इसके उत्तराधिकारी के रूप में नासा ने 2021 में जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप को लॉन्‍च किया था। उसके बावजूद हबल अभी काम कर रहा है और वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड से जुड़ी नई जानकारी पहुंचा रहा है। 
Advertisement

हबल द्वारा ली गई तस्‍वीरों में धूल के बादल में लिपटे एक युवा तारे की तस्‍वीर काफी पॉपुलर रही है। पृथ्‍वी से लगभग 9 हजार प्रकाश वर्ष दूर टॉरस तारामंडल में पिछले साल उस युवा तारेका पता चला था। वैज्ञानिकों ने उसे IRAS 05506 + 2414 नाम दिया जोकि दो बड़े तारों की टक्कर से जन्‍मी एक विस्फोटक घटना का सबूत है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.