देखिए 18km रिजॉल्यूशन की इमेज, इनौए सोलर टेलीस्‍कोप ने सूर्य को अंदर तक किया कैद

माउ के हवाई द्वीप पर हलाकाला ऑब्‍जर्वेट्री में US नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) के नए ‘डैनियल के इनौए सोलर’ (Daniel K Inouye Solar) टेलीस्‍कोप ने अपने संचालन का एक साल पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 12:46 IST
ख़ास बातें
  • इसने सूर्य के क्रोमोस्फीयर (chromosphere) की तस्‍वीर ली है
  • जिसका रेजॉलूशन 18km है और यह 82,500km एरिया को कैप्‍चर करता है
  • क्रोमोस्फीयर सूर्य के वायुमंडल में तीन मुख्य परतों में से दूसरा है

नेशनल साइंस फाउंडेशन का कहना है कि इनौए सोलर टेलीस्‍कोप दुनिया का सबसे शक्तिशाली सोलर टेलीस्कोप है।

हमारे सौर मंडल में कोई चीज इस वक्‍त वैज्ञानिकों के लिए सबसे दिलचस्‍प बनी हुई है, तो वह है हमारा सूर्य। अपने 11 साल के सौर चक्र से गुजर रहा सूर्य इस समय बहुत एक्टिव फेज में है। वैज्ञानिक इसमें हो रही गतिविधियों को मॉनिटर कर रहे हैं। इस बीच,  माउ के हवाई द्वीप पर हलाकाला ऑब्‍जर्वेट्री में US नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) के नए ‘डैनियल के इनौए सोलर' (Daniel K Inouye Solar) टेलीस्‍कोप ने अपने संचालन का एक साल पूरा कर लिया है। इस टेलीस्‍कोप ने सूर्य की शानदार 
तस्‍वीर लेकर अपनी काबिलियत दिखाई है। 
Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, टेलीस्‍कोप द्वारा कैप्‍चर की गई इमेज में जो धागे जैसी चीज दिखाई देती है, वह वास्तव में सूर्य के कोरोना में तैरने वाले प्‍लाज्‍मा हैं। इनकी चौड़ाई 1,600 किलोमीटर तक होती है। 

नेशनल साइंस फाउंडेशन का कहना है कि इनौए सोलर टेलीस्‍कोप दुनिया का सबसे शक्तिशाली सोलर टेलीस्कोप है। इसने सूर्य के क्रोमोस्फीयर (chromosphere) की तस्‍वीर ली है, जिसका रेजॉलूशन 18 किलोमीटर है और यह 82,500 किलोमीटर के एरिया को कैप्चर करता है। क्रोमोस्फीयर सूर्य के वायुमंडल में तीन मुख्य परतों में से दूसरा है। यह फोटोस्‍फीयर के ऊपर और सोलर ट्रांजिशन रीजन व कोरोना के नीचे स्थित है।
Advertisement
सूर्य का क्रोमोस्फीयर आमतौर पर अदृश्य होता है। इसे सिर्फ पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान देखा जा सकता है, जब यह तारे के चारों ओर लाल रिम के रूप में दिखाई देता है। लेकिन इमेजिंग तकनीक ने चीजें बदल दी हैं और अब क्रोमोस्‍फीयर में भी देखा जा रहा है। नेशनल साइंस फाउंडेशन का कहना है कि अपनी 50 साल की यात्रा के दौरान इनौये सोलर टेलीस्कोप फ‍िजिक्‍स रिसर्च के नए अध्याय लिखेगा। यह वैज्ञानिकों को सूर्य, उसके चुंबकीय व्यवहार और हमारे ग्रह पर इसके प्रभाव के बारे में अधिक समझने में मदद करेगा।

NSF के डायरेक्‍टर, सेथुरमन पंचनाथन ने कहा कि यह दुनिया का सबसे शक्तिशाली सोलर टेलीस्कोप है, जो हमारे सूर्य को खोजने और समझने के तरीके को हमेशा के लिए बदल देगा। इससे सौर तूफान जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी और तैयारी करने के तरीकों में भी बदलाव आएगा। 
Advertisement

सूर्य की परिक्रमा कर रहे एक स्‍पेसक्राफ्ट ‘पार्कर सोलर प्रोब' ने भी हाल में सूर्य के बेहद नजदीक से अपना सफर पूरा किया है। वैज्ञानिकों को उम्‍मीद है कि पार्कर सोलर प्रोब ने इस नजदीकी सफर के दौरान सूर्य की कुछ हैरान करने वाली तस्‍वीर ली होगी। बहरहाल, आने वाले दिनों में सूर्य और उससे जुड़ी कुछ दिलचस्‍प जानकारियां सामने आने का इंतजार है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.