चांद पर जाने के लिए नए रास्‍ते की ‘खोज’ शुरू, Nasa ने लॉन्‍च किया क्‍यूबसैट मिशन

यह अंतरिक्ष यान चंद्रमा की कक्षा का परीक्षण करने वाले पहले अंतरिक्ष यान के रूप में काम करेगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 जून 2022 17:57 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िलहाल यह अंतरिक्ष यान चंद्रमा के रास्ते पर है
  • यह एक नए रूट की टेस्टिंग करेगा
  • भविष्‍य के मिशनों के लिए खतरे कम करने में मिलेगी मदद

अपने काम से यह भविष्य के अंतरिक्ष यानों के लिए पैदा होने वाले खतरों को कम करने में मदद करेगा।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) एक बार फ‍िर से इंसान को चंद्रमा पर उतारने का लक्ष्‍य लेकर चल रही है। इसके लिए उसने आर्टिमिस मिशन तैयार किया है। मंगलवार को नासा ने माइक्रोवेव ओवन के साइज वाला क्‍यूबसैट (CubeSat) लॉन्‍च किया है। इसका पूरा नाम है- सिस्लुनार ऑटोनॉमस पोजिशनिंग सिस्टम टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस एंड नेविगेशन एक्सपेरिमेंट (CAPSTONE)। क्‍यूबसैट कैपस्‍टोन को न्यूजीलैंड के माहिया प्रायद्वीप से लॉन्‍च किया गया। 

फ‍िलहाल यह अंतरिक्ष यान चंद्रमा के रास्ते पर है। इस साल नवंबर में चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद कैपस्टोन मिशन को तैनात किया जाएगा। यह अंतरिक्ष यान चंद्रमा की कक्षा का परीक्षण करने वाले पहले अंतरिक्ष यान के रूप में काम करेगा। अपने काम से यह भविष्य के अंतरिक्ष यानों के लिए पैदा होने वाले खतरों को कम करने में मदद करेगा।
अंतरिक्ष यान में लगा डेडिकेटेड पेलोड फ्लाइट कंप्यूटर और रेडियो यह पता लगाएगा कि क्यूबसैट अपने ऑर्बिटल पाथ में कहां है। कुल मिलाकर यह फ्यूचर में चांद पर जाने वाले मिशनों के लिए एक नए रूट को टेस्‍ट करेगा। सबकुछ ठीक रहा, तो आर्टिमिस मिशन के तहत भेजे जाने वाले स्‍पेसक्राफ्ट को भी नए रूट से होकर चांद पर भेजा जा सकता है। 

बात करें आर्टिमिस मिशन की, तो यह नासा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोग्राम्‍स में से एक है। इसका मकसद 1970 के दशक के बाद पहली बार इंसान को चंद्रमा पर उतारना है। नासा का लक्ष्य लंबे समय के लिए चंद्रमा पर इंसान की मौजूदगी स्‍थापित करना है। इसके साथ ही मंगल पर जाने के लिए चंद्रमा को लॉन्चपैड में बदलना है। आर्टिमिस-1 इस जटिल सीरीज का पहला हिस्‍सा है। वहीं, SLS रॉकेट दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट होने जा रहा है, जो मिशन को तेजी से आगे भेजने में सक्षम होगा। 

बीते दिनों अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी ने बताया था कि उसकी टीमें आर्टेमिस मिशन के प्रमुख हिस्सों को भी टेस्‍ट कर रही हैं, जिन्‍हें पहले दो मिशन के बाद लॉन्‍च किया जाना है। ये आर्टिमिस-3, 4 और 5 मिशन होंगे। आर्टेमिस-1 मिशन के जरिए चंद्रमा को एक्‍स्‍प्‍लोर किया जाएगा। यह स्‍पेसक्राफ्ट चार से छह सप्ताह में पृथ्वी से 280,000 मील की यात्रा करेगा। हालांकि मिशन की लॉन्चिंग में देरी हुई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  4. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  7. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  9. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  10. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.