बंदूक की गोली से तेज आवाज करती है ये मछली! आदमी के नाखून जितना है साइज, वैज्ञानिक हैरान

मैकेनिज्म के तहत मछली ड्रमिंग कार्टिलेज को तेज फोर्स के साथ बजा सकती है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2024 20:17 IST
ख़ास बातें
  • यह मयांमार की धाराओं में पाई जाती है।
  • मछली की लम्बाई केवल 12mm है।
  • यह मछली 140 डेसिबल (dB) की साउंड पैदा करती है।

इसका नाम डेनियोनेला सेरिब्रम (Danionella cerebrum) है जो साइज में सिर्फ मनुष्य के नाखून जितनी बड़ी है।

Photo Credit: X/geoblodiversity

क्या आप सोच सकते हैं कि दुनिया की सबसे छोटी मछली बंदूक की गोली जितनी तेज आवाज निकाल सकती है? यह सच है! वैज्ञानिकों को दुनिया की सबसे छोटी मछलियों में से एक मछली ऐसी मिली है जो बंदूक की गोली जितनी तेज चीख सकती है। इसका नाम डेनियोनेला सेरिब्रम (Danionella cerebrum) है जो आकार में सिर्फ मनुष्य के नाखून जितनी बड़ी है। यह मयांमार की धाराओं में पाई जाती है। 

मछली की लम्बाई केवल 12mm है। वैज्ञानिक कह रहे हैं कि यह मछली 140 डेसिबल (dB) की साउंड पैदा करती है। बल्कि उससे भी कहीं ज्यादा। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह मछली अब तक की सबसे तेज आवाज करने वाली मछली है। The Guardian की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी आवाज पैदा करने के मैकेनिज्म को समझने के लिए शोधकर्ताओं ने हाई स्पीड कैमरा का इस्तेमाल किया। संबंधित स्टडी को PNAS जर्नल में प्रकाशित किया गया है। बर्लिन में चैरिटे यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस प्रयोग को किया, जिनका कहना है कि मछली में एक यूनीक साउंड प्रोडक्शन सिस्टम है। जिसमें एक ड्रमिंग कार्टिलेज, स्पेशल रिब, और जल्द न थकने वाली मांसपेशी है। 
Advertisement

मैकेनिज्म के तहत मछली ड्रमिंग कार्टिलेज को तेज फोर्स के साथ बजा सकती है, और ऐसी साउंड पैदा कर सकती है। इसकी साउंड ऐसी है जैसे किसी एम्बुलेंस या सायरन की होती है। अन्य कई और प्रजातियां हैं जो साउंड पैदा कर सकती हैं, लेकिन Danionella cerebrum की खास बात इसका ट्रांसपेरेंट होना है। इसके शरीर के भीतर देखा जा सकता है। वैज्ञानिक कह रहे हैं कि मछली के दिमाग के काम करने की प्रक्रिया को भी साफ देखा जा सकता है। 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मछलियों के साथ जर्मनी की लैब में काम करते हुए वैज्ञानिकों ने कुछ अजब चीज नोटिस की। लोग फिश टैंक के आसपास मंडरा रहे थे, क्योंकि उनको आवाजें आ रही थीं। वे सोच में पड़ गए थे कि आवाजें कहां से आ रही हैं। इसी के चलते यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वेरिटी कुक का ध्यान इस तरफ गया। स्टडी करने पर पाया गया कि आवाज तो मछलियों में से ही आ रही थी। हैरानी की बात यह थी कि मछली साइज में बहुत ज्यादा छोटी थी, फिर भी इतनी आवाज पैदा कर पा रही थी। हालांकि अभी वैज्ञानिकों ने इस बात को साफ नहीं किया है कि ये मछलियां ऐसी आवाज क्यों पैदा करती हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.