खतरे में धरती! वैज्ञानिकों को मंगल और बृहस्‍पति के बीच मिले 138 छोटे एस्‍टरॉयड

अंतरिक्ष में मौजूद सबसे बड़े टेलीस्‍कोप (JWST) के डेटा को टटोलने के बाद वैज्ञानिकों को ढेर सारे छोटे एस्‍टरॉयड मिले हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 17:58 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने ढेर सारे छोटे एस्‍टरॉयड खोजे
  • जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप के डेटा का इस्‍तेमाल करके खोजे गए
  • 10 मीटर है सबसे छोटे एस्‍टरॉयड का साइज

एस्‍टरॉयड यानी क्षुद्रग्रह वो चट्टानी आफतें हैं, जिनका सामना हमारी पृथ्‍वी रोजाना करती है।

Photo Credit: Nasa

एस्‍टरॉयड यानी क्षुद्रग्रह वो चट्टानी आफतें हैं, जिनका सामना हमारी पृथ्‍वी रोजाना करती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) इन्‍हें ट्रैक करती है और उन एस्‍टरॉयड को लेकर अलर्ट जारी करती है, जो धरती के करीब से गुजरने वाले हैं। अंतरिक्ष में मौजूद सबसे बड़े टेलीस्‍कोप (JWST) के डेटा को टटोलने के बाद वैज्ञानिकों को ढेर सारे छोटे एस्‍टरॉयड मिले हैं। इनमें एक तो अबतक खोजा गया सबसे छोटा एस्‍टरॉयड है और मंगल व बृहस्‍पति के बीच मेन एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में मौजूद है।  

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, छोटे होने की वजह से ये एस्‍टरॉयड, बड़े एस्‍टरॉयड के मुकाबले पृथ्‍वी के वायुमंडल में आ सकते हैं। ऐसी भी संभावना है कि जबतक ये हमारे बहुत करीब ना आ जाएं, तब तक वैज्ञानिकों के लिए इन्‍हें ट्रैक करना भी मुश्किल हो सकता है। 

इनकी खोज करने वाले वैज्ञानिकों में शामिल मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के ग्रह वैज्ञानिक आर्टेम बर्दानोव ने कहा है कि हमने कई एस्‍टरॉयड्स का पता लगाया है। कुल 138 एस्‍टरॉयड खोजे गए हैं, जिनमें सबसे छोटा करीब 10 मीटर का है। रिपोर्ट के अनुसार, यह सबसे छोटा एस्‍टरॉयड एक लाल बौने तारे TRAPPIST-1 का चक्‍कर लगाने वाले एक्सोप्लैनेट के आसपास था। 
 

क्‍या हैं एस्‍टरॉयड 

नासा के अनुसार, इन्‍हें लघु ग्रह भी कहा जाता है। जैसे हमारे सौर मंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं, उसी तरह एस्‍टरॉयड भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। लगभग 4.6 अरब साल पहले हमारे सौर मंडल के शुरुआती गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेष हैं एस्‍टरॉयड। 
Advertisement
 
 

मंगल और बृहस्‍पति के बीच घूमते हैं ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड

ज्‍यादातर एस्‍टरॉयड एक मुख्‍य एस्‍टरॉयड बेल्‍ट में पाए जाते हैं, जो मंगल और बृहस्‍पति ग्रह के बीच है। इनका साइज 10 मीटर से 530 किलोमीटर तक हो सकता है। अबतक खोजे गए सभी एस्‍टरॉयड का कुल द्रव्‍यमान पृथ्‍वी के चंद्रमा से कम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.