52.5 करोड़ साल पुराने समुद्री कीड़े का दिमाग देखकर वैज्ञानिक हैरान, बोले- अभी तक नहीं मिला था ऐसा कुछ

इस जीव के जीवाश्म का साइज 1.5सेमी है। इसका अर्थ यह है कि सैम्पल को एक्स-रे भी नहीं किया जा सकता था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 13:20 IST
ख़ास बातें
  • इस जीव के जीवाश्म का साइज 1.5सेमी है
  • जीवाश्म के सिर और दिमाग की मॉर्फोलॉजी दूसरे फॉसिल्स के साथ मिलाई गई
  • शोधकर्ताओं ने क्रोमैटिक फिल्टरिंग तकनीक की मदद से सुलझाई गुत्थी

अब साफ हो गया है कि कैसे आज से लगभग 52.5 करोड़ साल पहले आर्थ्रोपोड्स के दिमाग का विकास हुआ होगा।

Photo Credit: The fossil Mail

वैज्ञानिकों को एक ऐसा जीव मिला है जिसने अब तक की सभी धारणाओं को गलत साबित कर दिया है। प्रकृति में हर चीज का जीवाश्म यानि कि फॉसिल बनता है जिसके बारे में हजारों सालों के बाद भी शोध करके अध्य्यन किया जा सकता है। वहीं, दिमाग के जीवाश्म के बारे में यह माना जाता रहा है कि दिमाग का जीवाश्म नहीं बनता है। लेकिन अब करोड़ों साल पुराने दिमाग के मिले जीवाश्म ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। यह एक समुद्री कीड़े के दिमाग का जीवाश्म कहा जा रहा है। जो कि अब तक मिला सबसे पुराना जीवाश्म या फॉसिल है। इन्हें आर्थ्रोपोड्स कहा जाता है। ऐसे जीव जिनमें रीड की हड्डी नहीं होती है लेकिन धड़ सख्त होता है, और इनके पैर जोड़ों के स्थान पर से मुड़ भी सकते हैं। 

किंग्स कॉलेज लंडन में इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री, साइकोलॉजी और न्यूरोसाइंस के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी ऑफ एरीजोना ने एक स्टडी की है जिसने सैकडों वर्षों पुराने विवाद को सुलझा दिया है। इससे साफ हो गया है कि कैसे आज से लगभग 52.5 करोड़ साल पहले आर्थ्रोपोड्स के दिमाग का विकास हुआ होगा। इस स्टडी को साइंस में पब्लिश किया गया है जिसे डॉक्टर फ्रैंक हिर्थ और प्रोफेसर निकोलस स्ट्रॉसफेल्ड ने लीड किया है। इस जीव का नाम कार्डियोडिक्ट्योन कैटिनूलम (Cardiodictyon catenulum) बताया गया है जो चीन के युन्नान में मिला है। 

इस जीव के जीवाश्म का साइज 1.5सेमी है। इसका अर्थ यह है कि सैम्पल को एक्स-रे भी नहीं किया जा सकता था। लेकिन शोधकर्ताओं ने इसके लिए दूसरी तकनीक का इस्तेमाल किया जिसे क्रोमैटिक फिल्टरिंग कहा जाता है। इससे हाइ रिजॉल्यूशन की डिजिटल इमेज तैयार की जाती है जिसमें अलग अलग वेवलेंथ पर लाइट को फिल्टर किया जाता है। इस तकनीक की मदद से वैज्ञानिकों को इसके खंडित नर्वस सिस्टम का पता लगा जो कि इस जीव के धड़ में मौजूद था। इसमें जीव का दिमाग भी पाया गया है। 

शोधकर्ताओं ने इस जीवाश्म के सिर और दिमाग की मॉर्फोलॉजी को दूसरे खोजे गए फॉसिल्स के साथ तुलना करके देखा, साथ में वर्तमान में मौजूद आर्थ्रोपॉड्स के साथ भी इसकी तुलना की। उन्होंने पाया कि इनका सेरिब्रल ग्राउंड पैटर्न 52.5 करोड़ सालों से अब तक वैसा ही चला आ रहा है। डॉक्टर हिर्थ ने आगे बताते हुए कहा कि हमने सभी दिमागों में एक कॉमन सिग्नेचर मिला है। हर एक दिमाग के फीचर्स उसी तरह की जीन्स की कॉम्बिनेशन से मिलकर बने हैं, चाहे प्रजाति कोई भी हो। इससे दिमाग की बनावट के लिए एक कॉमन ग्राउंड प्लान के बारे में पता चलता है, यानि कि प्रकृति ने दिमाग की मूल संरचना गहरे तल पर एक जैसी ही रखी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  2. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  3. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  4. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  5. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  6. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.