Russia Ukraine War : रूस ने लॉन्‍च किया ‘रहस्‍यमयी’ मिलिट्री सैटेलाइट, आखिर क्‍या है तैयारी?

Russia Ukraine War : लगभग 150 किलोग्राम वजन वाला ‘EMKA-3 स्काईवर्ड’ सैटेलाइट पृथ्वी से लगभग 300 किलोमीटर ऊपर अपना कक्षा में है। यह नहीं पता चल पा रहा है कि रूसी स्‍पेसक्राफ्ट वहां क्‍या कर रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 12:52 IST
ख़ास बातें
  • इस सैटेलाइट ने अपना काम शुरू कर दिया है
  • इसे यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देखा जाना स्‍वाभाविक है
  • रूस अबतक ऐसे 3 स्‍पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेज चुका है

Russia Ukraine War : स्‍पेसक्राफ्ट और उसके साथ गए पेलोड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

यूक्रेन के साथ कई महीनों से युद्ध लड़ रहा रूस (Russia Ukraine War) आगे क्‍या करने वाला है, इस पर पूरी दुनिया की नजर है। रूस ने शनिवार को एक छोटा मिलिट्री सैटेलाइट लॉन्च किया है। इस ‘रहस्‍यमयी' सैटेलाइट का क्‍या मकसद है, यह जानकारी फ‍िलहाल नहीं है। पिछले एक सप्ताह से भी कम समय में रूस ने 3 ऑर्बिटल मिशन अंतरिक्ष में भेजे हैं। जानकारी के अनुसार, अंगारा रॉकेट ने शनिवार दोपहर 3:55 बजे उत्तर पश्चिमी रूस के प्लासेत्स्क कोस्मोड्रोम से उड़ान भरी। रूस की स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने टेलीग्राम अपडेट में बताया कि रॉकेट अपने साथ ‘EMKA-3 स्काईवर्ड' नाम का एक छोटा सैटेलाइट ले जा रहा है। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, इस स्‍पेसक्राफ्ट ने अपना काम शुरू कर दिया है। हालांकि दुनिया इस बात से अनजान है कि रूसी मिलिट्री सैटेलाइट आखिर किस मकसद से लॉन्‍च किया गया है। इसे यूक्रेन युद्ध से जोड़कर देखा जाना स्‍वाभाविक है। रूसी स्‍पेस एजेंसी के मुताबिक, इस स्‍पेसक्राफ्ट को सीरियल नंबर ‘कॉसमॉस -2560' दिया गया है। एजेंसी की ओर से बताया गया है कि स्‍पेसक्राफ्ट के साथ एक स्‍टेबल टेलीमेट्री कनेक्शन सेटअप किया गया है। इसके ऑनबोर्ड सिस्टम नॉर्मल मोड में काम कर रहे हैं।
Advertisement

लगभग 150 किलोग्राम वजन वाला  ‘EMKA-3 स्काईवर्ड' सैटेलाइट पृथ्वी से लगभग 300 किलोमीटर ऊपर अपना कक्षा में है। यह नहीं पता चल पा रहा है कि रूसी स्‍पेसक्राफ्ट वहां क्‍या कर रहा है। स्‍पेसक्राफ्ट और उसके साथ गए पेलोड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि EMKA सीरीज को ऑप्टिकल रीकानिसन्स स्‍पेसक्राफ्ट माना जाता है, जिसका मतलब यह माना जाना चाहिए कि स्‍पेसक्राफ्ट कोई जासूसी कर रहा है। वैसे, यूक्रेन युद्ध की वजह से इस पर भरोसा किया जा सकता है। 

बताया जाता है कि रूस अबतक ऐसे 3 स्‍पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेज चुका है। पहला जासूसी उपग्रह अप्रैल 2018 में लॉन्‍च किया गया था। उसे ‘कॉसमॉस 2525' कहा गया था। उस स्‍पेसक्राफ्ट ने ऑर्बिट में लगभग 3 साल बिताए। उसके बाद 2 सितंबर 2021 और अप्रैल 2022 में भी ऐसे लॉन्‍च हुए थे। हालांकि ये स्‍पेसक्राफ्ट ज्‍यादा समय तक अंतरिक्ष में नहीं रहे और जल्‍द पृथ्‍वी पर गिर गए। 
Advertisement

यह क्‍लीयर नहीं है कि  ‘EMKA-3 स्काईवर्ड' पिछले सैटेलाइट्स का रिप्‍लेसमेंट है या पिछले सैटेलाइट एक डमी प्रोग्राम थे। शनिवार को हुआ लॉन्‍च रूस के ‘अंगारा 1.2' रॉकेट के लिए दूसरा लॉन्‍च था। यह एक लाइटवेट रॉकेट है, जिसने पिछले अप्रैल में सैन्य मिशन की शुरुआत की थी। अंगारा रॉकेट सीरीज की मदद से अबतक 6 लिफ्टऑफ किए जा चुके हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.