चांद पर आएगी बिजली! रूस-चीन मिलकर बनाएंगे चंद्रमा पर न्‍यूक्लियर रिएक्टर, जानें पूरी डिटेल

साल 2021 में ही रोस्कोस्‍मोस और चीन के स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन ने खुलासा किया था कि उनका मकसद चंद्रमा पर एक बेस बनाने का है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 14:20 IST
ख़ास बातें
  • रूस की स्‍पेस एजेंसी का ऐलान
  • चीन के साथ मिलकर बनाएगी न्‍यूक्लियर रिएक्‍टर
  • चंंद्रमा पर बनाया जाएगा रिएक्‍टर

जो रिएक्‍टर प्रस्तावित है, उससे चंद्रमा के बेस पर बिजली पहुंचाई जाएगी।

रूस और चीन ने एक बड़े स्‍पेस प्रोजेक्‍ट के लिए हाथ मिलाया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने कहा है कि साल 2035 तक चांद पर एक ऑटोमैटेड न्‍यूक्लियर रिएक्टर बनाने के लिए वह चीन के साथ काम करेगी। जो रिएक्‍टर प्रस्तावित है, उससे चंद्रमा के बेस पर बिजली पहुंचाई जाएगी। इस प्रोजेक्‍ट को दोनों देश मिलकर ऑपरेट करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में ही रोस्कोस्‍मोस और चीन के स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन ने खुलासा किया था कि उनका मकसद चंद्रमा पर एक बेस बनाने का है। 

नए मून बेस का नाम इंटरनेशनल लूनार रिसर्च स्‍टेशन (ILRS) होगा। रूस और चीन पहले ही कह चुके हैं कि जो भी देश इस प्रोजेक्‍ट से जुड़ना चाहते हैं, उनका स्‍वागत है। 

हालांकि अमेरिका को इस प्रोजेक्‍ट में शामिल किए जाने की उम्‍मीद कम है। चीन और अमेरिका के बीच संबंधों और रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रूस और अमेरिका के रिलेशंस को इसकी वजह माना जा सकता है। अमेर‍िका ने कभी भी चीन को इंटरनेशल स्‍पेस स्‍टेशन का हिस्‍सा नहीं बनने दिया। ऐसे में उसे अपना स्‍पेस स्‍टेशन बनाना पड़ा। मुमकिन है कि चांद पर प्रस्‍तावित ऑटोमैटेड न्‍यूक्लियर रिएक्टर प्रोजेक्‍ट में अमेरिका को शामिल नहीं किया जाएगा। 

मंगलवार को रोस्कोस्मोस ने ऐलान किया कि वह चीन के स्‍पेस डिपार्टमेंट के साथ मिलकर चंद्रमा पर एक परमाणु रिएक्टर बनाने की कोशिश करेगा, जिससे इंटरनेशनल लूनार रिसर्च स्‍टेशन को बिजली सप्‍लाई की जाएगी। 
Advertisement

रोस्कोस्मोस के डायरेक्‍टर जनरल यूरी बोरिसोव के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है कि रोस्‍कोस्‍मॉस अपने चीनी सहयोगियों के साथ मिलकर चांद की सतह पर एक बिजली यूनिट स्‍थापित करने के प्रोजेक्‍ट पर गंभीरता से काम कर रही है। 
Advertisement

दुनिया की बाकी अंतरिक्ष एजेंस‍ियां भी चंद्रमा के लिए अपने मिशन प्‍लान कर रही हैं। नासा उनमें सबसे आगे है। वह अगले कुछ वर्षों मे एक बार फ‍िर से इंसान को चंद्रमा पर उतारने की योजना बना रही है। यह सब आर्टिमिस मिशन के तहत पूरा किया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.