साइंस प्रोजेक्ट में स्‍टूडेंट्स लॉन्‍च कर रहे थे रॉकेट, हो गया विस्‍फोट, देखें वीडियो

Rocket Blast : साइंस प्रोजेक्‍ट के तहत तैयार किए गए रॉकेट को जब स्‍टूडेंट्स ने दिखाना शुरू किया, तो उसमें विस्‍फोट हो गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 16:04 IST
ख़ास बातें
  • यह घटना झारखंड से सामने आई है
  • इसका वीडियो भी सामने आया है
  • रॉकेट की टेस्टिंग कर रहे थे स्‍टूडेंट्स

रॉकेट विस्‍फोट से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जो दिखाता है कि स्‍टूडेंट्स रॉकेट के परीक्षण की तैयारी कर रहे हैं और तभी उसमें विस्‍फोट हो जाता है।

झारखंड के घाटशिला कॉलेज में सोमवार को हुए एक वाकये ने हैरान कर दिया। वहां एक साइंस प्रोजेक्‍ट के तहत तैयार किए गए रॉकेट को जब स्‍टूडेंट्स ने दिखाना शुरू किया, तो उसमें विस्‍फोट हो गया। अचानक विस्‍फोट से अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 11 स्‍टूडेंट्स को हल्‍की चोटें आई हैं। सभी स्‍टूडेंट्स को उपचार के लिए नजदीकी अस्‍पताल ले जाया गया। रॉकेट में हुआ विस्‍फोट कम तीव्रता का था, जिस वजह से कोई बड़ी दुघर्टना नहीं हुई। रॉकेट विस्‍फोट से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जो दिखाता है कि स्‍टूडेंट्स रॉकेट के परीक्षण की तैयारी कर रहे हैं और तभी उसमें विस्‍फोट हो जाता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स और एएनआई की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो के अनुसार, यह रॉकेट फ‍िजिक्‍स डिपार्टमेंट के स्‍टूडेंट्स ने तैयार किया था। रॉकेट को पहले टेस्‍ट कर लिया गया था। टे‍स्‍ट सफल होने के बाद उसे प्रदर्शनी में दिखाने के लिए लाया गया था। 
Advertisement
 

जिस समय रॉकेट का परीक्षण किए जाने की तैयारी चल रही थी, मौके पर स्‍टूडेंट्स, टीचर और गेस्‍ट मौजूद थे। स्‍टूडेंट्स ने उन्‍हें बताया था कि रॉकेट उड़कर ऊपर फटता भी है। रॉकेट को एक खुली जगह में लॉन्‍च करने की तैयारी चल रही थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तभी एक गलती हो गई। एक अन्‍य बच्‍चे ने उड़ने के बजाए रॉकेट फटने वाला बटन दबा दिया। इस कारण रॉकेट वहीं पर फट गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद बच्‍चों को चोटें आई हैं।   
Advertisement

स्‍कूल से जुड़े लोगों ने बताया कि घटना में 11 बच्‍चों को चोट लगी गई है, लेकिन किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। हालांकि वीडियो हैरान करता है, क्‍योंकि अगर यह विस्‍फोट ज्‍यादा तीव्रता का होता, तो गंभीर नुकसान भी हो सकता था। हादसे के बाद बच्‍चे डर गए। पैरंट्स भी घबरा गए। हालांकि टीचर्स ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.