Alzheimer Treatment: नए विकल्पों से हो सकता है अल्जाइमर का इलाज! रिसर्च में जुटे शोधकर्ता

इस बीमारी के बारे में हाल ही में उठे कुछ विवाद वैज्ञानिकों को फिर से सोचने पर मजबूर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मार्च 2024 22:35 IST
ख़ास बातें
  • Alzheimer बिमारी दुनियाभर में चिंता का विषय है
  • लगभग 5.5 करोड़ से ज्यादा लोग एक प्रकार के पागलपन (dementia) के शिकार हैं
  • यह संख्या 2030 तक दोगुनी के लगभग होने की बात कही गई है

Alzheimer बीमारी दुनियाभर में चिंता का विषय है। इसके मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।

Photo Credit: iStock/TefiM

Alzheimer बीमारी दुनियाभर में चिंता का विषय है। इसके मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में लगभग 5.5 करोड़ से ज्यादा लोग एक प्रकार के पागलपन (dementia) के शिकार हैं, जिसमें से अल्जाइमर सबसे आम प्रकार है। Alzheimer Disease International के अनुसार, यह संख्या 2030 तक दोगुनी के लगभग होने की बात कही गई है जब यह आंकड़ा 7.8 करोड़ पर पहुंच जाएगा। और 2050 तक इन मरीजों की संख्या 13.9 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इस बीमारी का बोझ कम आय वाले देशों में अधिक देखने को मिलता है। वर्तमान में डीमेंशिया (dementia) के लगभग 60 प्रतिशत केस ऐसे ही देशों में पाए जाते हैं। 2050 तक यह आंकड़ा 71% तक होने का अनुमान लगाया गया है। 

इस बीमारी के बारे में हाल ही में उठे कुछ विवाद वैज्ञानिकों को फिर से सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। अभी तक जो थ्योरी चली आ रही थी उससे अलग हटकर सोचने की जरूरत महसूस हो रही है। बीटा-एमिलॉइड प्रोटीन को अल्जाइमर का कारण बताने से जुड़ी 2006 में आई एक स्टडी की जांच चल रही है। इससे Aducanumab के होने वाले असर पर भी संदेह पैदा होता है। यह एफडीए द्वारा प्रमाणित ऐसा ड्रग है जो beta-amyloid को टारगेट करता है। जो कि अल्जाइमर का कारण माना जाता है। अल्जाइमर का पक्का इलाज अभी तक नहीं मिला है, जबकि बीमारी लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। 

शोधकर्ता अब वैकल्पिक थ्योरी की ओर रुख कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि यह बीमारी माइटोकॉन्ड्रिया की बिगड़ी कार्यप्रणाली के कारण होती है। माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका का पावर हाउस कहा जाता है। वहीं, कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि यह बैक्टीरिया या मेटल संबंधित कारण से पैदा होती है। बीमारी पर नई दिशा में किए जा रहे शोध एक नई उम्मीद भी जगा रहे हैं। ग्लोबल डाइमेंशिया अब इनोवेटिव सॉल्यूशन की मांग कर रहा है। रिपोर्ट कहती है कि हर 3 सेकेंड में एक नया केस सामने आ रहा है। इसलिए कारगर इलाज और सपोर्ट सिस्टम की जरूरत अब और ज्यादा बढ़ गई है। 

क्या होता है अल्जाइमर
अल्जाइमर की बीमारी दिमाग से जुड़ी है जिसमें व्यक्ति की याद्दाश्त कम होने लगती है, साथ ही दिमाग की मदद से अन्य जरूरी काम करने की क्षमता भी कम हो जाती है। कहा जाता है कि इसमें दिमाग की कोशिकाएं एक दूसरे से उलझ जाती हैं, और कमजोर हो जाती हैं। व्यक्ति चीजों को भूलने लगता है। मरीज को भ्रम पैदा होने लगता है। अभी तक इसका स्थायी इलाज नहीं ढूंढा जा सका है लेकिन दवाईयों के बल पर लक्षणों में सुधार लाया जा सकता है। यह सुधार अस्थायी होता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.