ब्‍लूटूथ सिग्‍नल से भी ट्रैक हो सकता है आपका फोन!

रिसर्चर्स ने ब्‍लूटूथ से आने वाले सिग्नल्‍स की खूबियों को पहचानने पर फोकस किया। इस रिसर्च के दौरान पता चला कि ब्‍लूटूथ सिग्‍नल की मदद से भी किसी फोन को ट्रैक किया जा सकता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 नवंबर 2021 20:00 IST
ख़ास बातें
  • कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने इसका तरीका खोजा है
  • अगर ब्‍लूटूथ स‍िग्‍नल ब्रॉडकास्‍ट होते रहें, तो डिवाइस ट्रैक हो सकती है
  • इससे बचने के लिए र‍िसर्चर्स ने ब्‍लूटूथ बंद रखने की सलाह दी है

रिसर्चर्स की मानें तो ब्‍लूटूथ वल्नरबिलिटी को लेकर लोगों को ज्‍यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

बदलते वक्‍त में लोग अपनी प्राइवेसी को लेकर ज्‍यादा सजग हुए हैं। कई लोग आजकल खुद को रिजर्व रखना पसंद करते हैं और अपने आप से जुड़ी इन्‍फर्मेशन को पब्लिक में शेयर करने से बचते भी हैं। लेकिन आपकी जेब में रखा फोन ही आपकी इस प्राइवेसी को 'धोखा' दे सकता है। यकीन करना मुश्किल है, लेकिन आपके फोन के ब्‍लूटूथ सिग्‍नल से भी आपका फोन ट्रैक किया जा सकता है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने ब्लूटूथ सिग्नल के आधार पर फोन को ट्रैक करने का तरीका खोजा है। 

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो के रिसर्चर्स ने उन फ‍िंगरप्र‍िंट डिवाइसेज पर फोकस किया, जो ब्‍लूटूथ लो एनर्जी (BLE) के साथ कम्‍युनिकेट करती थीं। BLE टेक्नि‍क को इसलिए डिजाइन किया गया था, ताक‍ि ट्रेडिशनल ब्‍लूटूथ की पावर कन्सम्प्शन यानी खपत को कम किया जा सके। हालांकि इसके सकारात्‍मक पक्ष के मुकाबले नकारात्‍मक पक्ष अधिक थे। यह टेक्निक ट्रेडिशनल ब्‍लूटूथ को सिर्फ एक फीसदी पावर खर्च करने के लायक बनाती है, लेकिन ब्‍लूटूथ को लगातार ब्रॉडकास्‍ट करने की इजाजत भी देती है। 

रिसर्चर्स ने ब्‍लूटूथ से आने वाले सिग्नल्‍स की खूबियों को पहचानने पर फोकस किया। इस रिसर्च के दौरान पता चला कि ब्‍लूटूथ सिग्‍नल की मदद से भी किसी फोन को ट्रैक किया जा सकता है। बशर्ते कि स‍िग्‍नल लगातार ब्रॉडकास्‍ट होते रहें और उस डिवाइस से संबंधित फिंगरप्र‍िंट की सही पहचान होती रहे। 

हालांकि इस ट्रैकिंग मेथड की भी अपनी लिमिट्स हैं। कुछ बीएलई चिपसेट में एक जैसी खामियां होती हैं, जिससे लोकेशन की पहचान करना और मुश्किल हो जाता है। रिसर्चर्स की मानें तो ब्‍लूटूथ वल्नरबिलिटी को लेकर लोगों को ज्‍यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर फ‍िर भी आपको अपनी प्राइवेसी की चिंता है या आप अपनी लोकेशन को गोपनीय रखना चाहते हैं, तो जरूरत नहीं होने पर अपना ब्‍लूटूथ ऑफ कर दें। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  9. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.