स्‍मार्टफोन अब थर्मामीटर का काम भी करेगा, वैज्ञानिकों ने बनाया खास ऐप, जानें पूरा मामला

रिसर्च टीम ने करीब 37 मरीजों पर फीवरफोन को टेस्‍ट किया। दावा है कि ऐप ने अन्‍य थर्मामीटरों के मुकाबले ज्‍यादा सटीकता के साथ बॉडी टेंपरेचर को माप लिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 जून 2023 13:52 IST
ख़ास बातें
  • फीवरफोन (FeverPhone) नाम का ऐप किया तैयार
  • वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की टीम का कमाल
  • 37 मरीजों पर फीवरफोन को टेस्‍ट किया गया है

यह पहला ऐप है जो मौजूदा फोन सेंसर और स्क्रीन की मदद से लोगों का बुखार माप सकता है।

Photo Credit: Dennis Wise/University of Washington

बुखार आने पर अब थर्मामीटर की जरूरत नहीं होगी। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की टीम ने फीवरफोन (FeverPhone) नाम का ऐप तैयार किया है। यह बिना किसी नए हार्डवेयर की मदद के स्मार्टफोन को थर्मामीटर में बदल देता है। ऐप को तैयार करने में भारतीय मूल के एक प्रोफेसर ने भी अहम भूमिका निभाई है। फोन का इस्‍तेमाल थर्मामीटर के रूप में करने के लिए ऐप उसकी टचस्‍क्रीन को यूज करता है और डेटा जुटाने के लिए बैटरी टेंपरेचर सेंसर इस्‍तेमाल करता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर श्वेतक पटेल रिसर्च टीम के पेपर के सीनियर ऑथर हैं। आईएएनएस ने लिखा है कि उनकी टीम ने करीब 37 मरीजों पर फीवरफोन को टेस्‍ट किया। दावा है कि ऐप ने अन्‍य थर्मामीटरों के मुकाबले ज्‍यादा सटीकता के साथ बॉडी टेंपरेचर को माप लिया।  

यह पहला ऐप है जो मौजूदा फोन सेंसर और स्क्रीन की मदद से लोगों का बुखार माप सकता है। यह स्‍टडी जर्नल प्रोसिडिंग्‍स ऑफ द ACM में पब्लिश हुई है। इसमें कहा गया है कि ऐप के व्‍यापक इस्‍तेमाल से पहले इस पर और डेटा जुटाने की जरूरत है, लेकिन ऐसी तकनीक वाकई रोमांचक है। 
 

ऐप ने इस तरह मापा बुखार 

जिन मरीजों पर फीवरफोन ऐप का इस्‍तेमाल किया गया, उन्‍होंने फोन को पॉइंट-एंड-शूट कैमरे की तरह पकड़ा था। मरीजों ने 90 सेकंड तक टचस्‍क्रीन को अपने माथे पर लगाया। बताया जाता है कि फीवरफोन ऐप ने लगभग 0.23 डिग्री सेल्सियस के एवरेज एरर के साथ मरीज के बॉडी टेंपरेचर का अनुमान लगाया। 

व्‍यापक रूप से इस्‍तेमाल में आने के बाद यह तकनीक और ऐप दुनियाभर में लोगों की मदद कर सकते हैं। लोग घर बैठे स्‍मार्टफोन की मदद से अपना बुखार चेक कर पाएंगे। डॉक्‍टरों के लिए भी यह समझना आसान हो पाएगा कि मरीज कितने दिनों से बुखार की चपेट में है। ऐप को व्‍यवसायिक रूप से कब यूज किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  2. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  4. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  5. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  2. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  9. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  10. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.