स्‍पेस स्‍टेशन में रेस्‍क्‍यू की तैयारी! Nasa ने Elon Musk की कंपनी से की बातचीत

नासा के एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि उसने अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस से घर लाने के लिए ‘स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल’ का इस्‍तेमाल करने के बारे में पूछताछ की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जनवरी 2023 16:44 IST
ख़ास बातें
  • सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में कूलेंट लीक का पता 15 दिसंबर 2022 को चला था
  • नासा को अपनी प्रस्‍तावित स्‍पेसवॉक को भी टालना पड़ा था
  • ‘स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल’ का इस्‍तेमाल करने के बारे में सोच रही नासा

रूस और नासा का शुरुआती फोकस सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में आई खराबी की वजहों का पता लगाना है।

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर आई एक मुसीबत का हल ढूंढने में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) और रूस की स्‍पेस एजेंसी रोस्‍कोस्‍मोस (Roscosmos) लगे हुए हैं। दरअसल, सितंबर में वहां 3 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गए सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में कूलेंट लीक हो गया था। इस वजह से यह स्‍पेसक्राफ्ट उड़ान के लायक नहीं रह गया है। अब नासा के एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि उसने अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस से घर लाने के लिए ‘स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल' का इस्‍तेमाल करने के बारे में पूछताछ की है। 

सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में कूलेंट लीक का पता 15 दिसंबर 2022 को चला था। इसकी वजह से नासा को अपनी प्रस्‍तावित स्‍पेसवॉक को भी टालना पड़ा था। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के साथ अटैच्‍ड सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट अब उड़ान के लायक है या नहीं, इस बारे में रूस ने अभी कुछ नहीं बताया है। इस स्‍पेसक्राफ्ट में सवार होकर आए तीन अंतरिक्ष यात्रियों के पास आपात स्थिति में अपनी जान बचाने के लिए फ‍िलहाल कोई स्‍पेसक्राफ्ट नहीं है।  
Advertisement

ये तीन अंतरिक्ष यात्री हैं- रूस के सर्गेई प्रोकोपयेव व दिमित्री पेटेलिन और नासा के फ्रैंक रुबियो। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों तक जल्‍द एक स्‍पेसक्राफ्ट पहुंचाने के लिए नासा तमाम विकल्‍पों पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि नासा की नजर एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के ड्रैगन कैप्सूल पर भी है। इसी को लेकर स्‍पेसएक्‍स से जानकारी मांगी गई है। बीते दिनों रॉयटर्स ने भी अपनी रिपोर्ट में यह बताया था। 

हालांकि रूस और नासा का शुरुआती फोकस सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में आई खराबी की वजहों का पता लगाना है। अगले कुछ दिनों में यह पता चल सकता है कि सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट इस्‍तेमाल के लायक है या नहीं। इसके अलावा, रूस भी अपनी तरफ से योजना बना रहा है। उसके पास एक और सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट है जिसे धरती से लॉन्‍च किया जा सकता है और अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, Roscosmos, Russia, Science News In Hindi, Soyuz Spacecraft
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.