Polaris Dawn mission : 41 साल उम्र, 1500 करोड़ की दौलत, आम लोगों के लिए अंतरिक्ष के दरवाजे खोले इस शख्‍स ने

इस मिशन को फंड किया है जेरेड इसाकमैन ने। वह एक अमेरिकी व्‍यवसायी और पायलट हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 सितंबर 2024 15:04 IST
ख़ास बातें
  • पोलारिस डॉन मिशन लॉन्‍च हुआ
  • पहली बार अंतरिक्ष में होगी कमर्शल स्‍पेसवॉक
  • जेरेड इसाकमैन ने फंड किया है मिशन

Polaris Dawn Mission को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से भी ऊपर ले जाया जाएगा। (तस्‍वीर में इसाकमैन दायें से दूसरे।)

Photo Credit: @rookisaacman

Polaris Dawn mission Launched : कई महीनों की देरी के बाद आखिरकार पोलारिस डॉन मिशन लॉन्‍च हो गया। मिशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्‍पेसवॉक है। पहली बार अंतरिक्ष में कमर्शल स्‍पेसवॉक होने जा रही है। दिलचस्‍प यह भी है कि पोलारिस डॉन मिशन के स्‍पेसक्राफ्ट को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से भी ऊपर ले जाया जाएगा। ISS धरती से 400 किलोमीटर ऊपर है, जबकि पोलारिस मिशन पृथ्‍वी से लगभग 700 किलोमीटर ऊपर पहुंच रहा है। इस मिशन को फंड किया है जेरेड इसाकमैन (Jared Isaacman) ने। रिपोर्ट्स के अनुसार 41 साल की उम्र में उनके पास 180 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 1500 करोड़ रुपये) की दौलत है। 
 

Who Jared Isaacman

रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 1983 में जन्‍मे जेरेड इसाकमैन एक अमेरिकी व्‍यवसायी और पायलट हैं। वह कमर्शल एस्‍ट्रोनॉट भी हैं। उनकी कंपनी ड्रेकन इंटरनेशनल एक प्राइवेट एयरफोर्स प्रोवाइडर है। जेरेड ने  शिफ्ट4 पेमेंट्स नाम की कंपनी भी बनाई है, जो पेमेंट प्रोसेसिंग का काम करती है। उनके स्‍पेस मिशनों की बात करें तो जेरेड ने इंस्पिरेशन4 (Inspiration4) मिशन को कमांड किया था। यह मिशन पृथ्‍वी से 585 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया था। अब वह पोलारिस डॉन मिशन को लीड कर रहे हैं। 
 

What is Polaris Dawn Astronaut Mission

पोलारिस डॉन मिशन की तैयारी कई वर्षों से हो रही थी। इसे साल 2022 में लॉन्‍च किया जाना था, लेकिन अलग-अलग वजहों से देरी होती रही। मिशन के साथ गए एस्‍ट्रोनॉट्स पहली बार एक प्राइवेट स्‍पेसवॉक करेंगे। इस दौरान स्‍पेसएक्‍स के स्‍पेससूट को प्रयोग किया जाएगा। कहा जा रहा है कि साल 1960 और 1970 के दशक में लॉन्‍च किए गए अपोलो मून मिशन के बाद यह सबसे ऊंची ह्यूमन स्‍पेस फ्लाइट होगी। 

Polaris Dawn Mission को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन से भी ऊपर ले जाया जाएगा। यह पृथ्‍वी से लगभग 700 किलोमीटर ऊपर जाएगा। मिशन को तीन हिस्‍सों में बांटा गया है। इसकी फ‍ंडिंग और कमांड इसाकमैन के पास है। पायलट की जिम्‍मेदारी लेफ्टिनेंट कर्नल स्कॉट पोटेट निभा रहे हैं। मिशन स्‍पेशलिस्‍ट के तौर पर सारा गिलिस और अन्ना मेनन को जोड़ा गया है। दोनों स्‍पेसएक्‍स में ऑपरेशंस इंजीनियर हैं। 
Advertisement

मिशन के सफल होने पर आम इंसान के अंतरिक्ष में स्‍पेसवॉक करने का रास्‍ता खुल जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  2. itel भारत में ला रही itel Zeno 300, फीचर्स में 6,000mAh बैटरी के साथ दो कैमरा!
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  8. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  9. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  10. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.