Mann ki Baat: कुछ सालों में आए 100 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप्स, PM Modi ने की छात्रों की तारीफ

Mann ki Baat में PM Modi ने कहा कि "कुछ साल पहले, लोगों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप के बारे में कभी नहीं सोचा था, लेकिन आज इनकी संख्या 100 को पार कर गई है।"

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जून 2022 18:28 IST
ख़ास बातें
  • PM Modi ने पूरा किया Mann ki Baat का 90वां एपिसोड
  • न्नई और हैदराबाद के Agnikul और Skyroot का भी जिक्र किया
  • छोटे सैटेलाइट पर काम करने के लिए स्कूली छात्रा तन्वी पटेल की तारीफ की

Mann ki Baat का यह 90वां एपिसोड था

पीएम मोदी (PM Modi) ने रविवार को 'मन की बात' (Mann Ki Baat) का अपना 90वां एपिसोड पूरा किया, जिसमें उसने उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारतीय युवाओं की दिलचस्पी और विशाल प्रगति की बात की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में देश में 100 से ज्यादा स्टार्टअप्स सामने आए हैं, जो स्पेस टेक्नोलॉजी में देश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। 

Mann ki Baat में PM Modi ने कहा कि "कुछ साल पहले, लोगों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप के बारे में कभी नहीं सोचा था, लेकिन आज इनकी संख्या 100 को पार कर गई है।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि "बड़ी उपलब्धियों में से एक In-Space नाम की एजेंसी का निर्माण है, जो निजी क्षेत्र के लिए नए अवसरों को बढ़ावा दे रही है और पैदा कर रही है।"
Advertisement


युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "पहले युवा अंतरिक्ष क्षेत्र को एक गुप्त मिशन के रूप में समझते थे, लेकिन देश द्वारा अंतरिक्ष सुधार किए जाने के बाद, वही युवा अब अपने उपग्रह लॉन्च कर रहे हैं।" उन्होंने बताया कि देश भर के 750 से अधिक स्कूली छात्र अब अमृत महोत्सव में 75 छोटे उपग्रहों पर काम कर रहे हैं।
Advertisement

पीएम ने दो देसी स्टार्टअप- चेन्नई और हैदराबाद के Agnikul और Skyroot का भी जिक्र किया। ये स्टार्टअप ऐसे लॉन्च व्हीकल विकसित कर रहे हैं, जो छोटे पेलोड को अंतरिक्ष में ले जाने में सक्षम होंगे, जिससे लॉन्चिंग की लागत में काफी कमी आने का अनुमान है। इसके बाद उन्होंने Dhruva Space स्टार्टअप के बारे में बताया, जो सैटेलाइट ले जाने वाले एक्विपमेंट और सैटेलाइट के लिए हाई-टेक सौर पैनलों पर काम कर रहा है।

पीएम मोदी ने आगे एक अन्य अंतरिक्ष स्टार्टअप Digantara के तनवीर अहमद के बारे में बात की, जो अंतरिक्ष में कचरे को मैप करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपने शब्दों में कहा "मैंने उन्हें एक ऐसी तकनीक विकसित करने की चुनौती दी जो अंतरिक्ष मलबे के मुद्दे को हल करने में मदद करेगी।" मोदी ने कहा कि दिगंतारा और ध्रुव एयरोस्पेस दोनों 30 जून को ISRO के प्रक्षेपण यान (PSLV-C53 रॉकेट) द्वारा अपना पहला पेलोड लॉन्च करने जा रहे हैं।
Advertisement

पीएम आगे बोलते हैं “बेंगलुरू में एक अंतरिक्ष स्टार्टअप Astrome की संस्थापक नेहा एक अद्भुत विचार पर काम कर रही हैं। यह स्टार्टअप ऐसे फ्लैट एंटेना बना रहा है जो न सिर्फ छोटे होंगे बल्कि उनकी कीमत भी काफी कम होगी। इस तकनीक की मांग पूरी दुनिया में हो सकती है।" 
Advertisement

इसके बाद, मेहसाणा की स्कूली छात्रा तन्वी पटेल का जिक्र करते हुए मोदी ने बताया कि वह एक बहुत छोटे सैटेलाइट पर काम कर रही है, जिसे अगले कुछ महीनों में अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.