2025 तक चंद्रमा पर उगेंगे पौधे, ऑस्‍ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने तैयार किया मिशन, आप भी जानें

बीजों को चंद्रमा पर एक सीलबंद चैंबर के अंदर पोषित किया जाएगा। उनमें अंकुरण (germination) और पौधों की ग्रोथ की निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2022 14:08 IST
ख़ास बातें
  • साल 2025 तक चंद्रमा पर पौधे उगाने की कोशिश की जाएगी
  • भविष्‍य के मिशनों को इससे मदद मिलेगी
  • ऑस्‍ट्रेलिया के मिशन में इजराइल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं

चंद्रमा पर किन पौधों को उगाया जाएगा, इसका फैसला यह देखते हुए किया जाएगा कि पृथ्‍वी पर कौन से पौधे विषम परिस्थितियों में उग सकते हैं।

दुनियाभर के वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष एजेंसियों को चंद्रमा से बहुत उम्‍मीदे हैं। हर कोई चंद्रमा को अपने अंदाज में एक्‍स्‍प्‍लोर करने की योजना बना रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) और चीन की अंतरिक्ष एजेंसी, चंद्रमा पर अपने-अपने मिशन भेजने की तैयारी में जुटी हैं। ऑस्‍ट्रेलिया ने भी एक नए मिशन को अनवील किया है। इसके तहत ऑस्‍ट्रेलियाई वैज्ञानिक साल 2025 तक चंद्रमा पर पौधे उगाने की कोशिश करेंगे। उनका कहना है कि इसकी सफलता से भविष्‍य में चंद्रमा पर उपनिवेश स्‍थापित करने में मदद मिल सकती है। क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्‍नॉलजी के प्लांट बायोलॉजिस्ट ब्रेट विलियम्स ने कहा कि इस मिशन के लि‍ए बीजों को एक प्राइवेट इजरायली मून मिशन द्वारा चांद पर ले जाया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजों को चंद्रमा पर एक सीलबंद चैंबर के अंदर पोषित किया जाएगा। उनमें अंकुरण (germination) और पौधों की ग्रोथ की निगरानी की जाएगी। चंद्रमा पर किन पौधों को उगाया जाएगा, इसका फैसला यह देखते हुए किया जाएगा कि पृथ्‍वी पर कौन से पौधे विषम परिस्थितियों में उग सकते हैं। 
Advertisement

चंद्रमा पर उगाए जाने वाले पौधों में ऑस्‍ट्रेलियाई रेज़रेक्शन घास (resurrection grass) को शामिल किया जा सकता है। यह बिना पानी के भी जीवित रह जाती है। एक बयान में रिसर्चर्स ने कहा कि यह प्रोजेक्‍ट, भोजन, दवा और ऑक्सीजन उत्पादन के लिए पौधों को उगाने की दिशा में एक शुरुआती कदम है, जो चंद्रमा पर मानव जीवन को स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

कैनबरा में ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर केटलिन बर्ट ने कहा कि अगर चंद्रमा पर पौधों को उगाने के लिए एक प्रणाली बनाई जा सकती है, तो पृथ्वी के सबसे दुर्गम इलाकों में भी भोजन उगाने के लिए एक सिस्‍टम तैयार किया जा सकता है। इस प्रोजेक्‍ट को लूनारिया ऑर्गनाइजेशन (Lunaria One organisation) चला रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इजराइल के वैज्ञानिक शामिल हैं।
Advertisement

ऑस्‍ट्रेलिया का यह मिशन अभी शुरू हुआ है लेकिन चीन पृथ्‍वी के बाहर भोजन उगाने की सफल कोशिश कर चुका है। हाल ही में हमने पढ़ा था कि पहली बार अंतरिक्ष में चावल के पौधों को बीजों से उगाया गया है। चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने वेंटियन अंतरिक्ष प्रयोगशाला में इस प्रयोग को पूरा किया। इस स्‍पेस लैबोरेटरी को 24 जुलाई को कक्षा में लॉन्च किया गया था और चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन (Tiangong space station) के मुख्य मॉड्यूल के साथ डॉक किया गया था। ऐसा पहली बार हुआ जब वैज्ञानिकों ने चावल के एक पौधे के पूर्ण जीवन चक्र को जीरो-ग्रैविटी वातावरण में बनाने की कोशिश की। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.