Pink Moon 2024 : क्‍या आज पूर्णिमा पर चांद गुलाबी नजर आएगा? यह क्‍यों है सुपरमून? जानें

Pink Moon 2024 : यह नाम अमेरिका के पूर्वी इलाके में पाए जाने वाले एक पौधे 'हर्ब मास पिंक' जिसे Phlox Subulata भी कहते हैं, उसके नाम पर रखा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 15:51 IST
ख़ास बातें
  • आप पिंक मून है
  • लेकिन चांद गुलाबी नहीं दिखेगा
  • पिंक मून नाम अमेरिका से निकला है

भारत में पिंक मून की शुरुआत सुबह 3.20 बजे से हो गई है। यह 24 अप्रैल की सुबह 5.20 बजे तक होगी।

Pink Moon 2024 : आज चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) है। विज्ञान में इसे पिंक मून (Pink Moon) के नाम से पॉपुलैरिटी मिली है। शाम होते ही पूर्णिमा की चांद भारत समेत कई देशों में देखा जा सकेगा। दिलचस्‍प है कि नाम में पिंक मून होने के बावजूद आज पूर्णिमा का चांद गुलाबी नहीं दिखेगा। यह नाम अमेरिका के पूर्वी इलाके में पाए जाने वाले एक पौधे 'हर्ब मास पिंक' जिसे Phlox Subulata भी कहते हैं, उसके नाम पर रखा गया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, आज की पूर्णिमा एक सुपरमून (Super Moon) है। सुपरमून उस स्थिति को कहा जाता है, जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब होती है। इसका मतलब है कि आज चंद्रमा पृथ्वी की कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पेरिगी पर पहुंच जाएगा। इसकी वजह से वह सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाई देगा।   
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, भारत में पिंक मून की शुरुआत सुबह 3.20 बजे से हो गई है। यह 24 अप्रैल की सुबह 5.20 बजे तक होगी। अब से थोड़ी देर बाद शाम होते ही भारत में पिंक मून दिखाई देने लगेगा। गौरतबल है कि आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) भी मनाई जा रही है, इसलिए हिंदू धर्म में इसका खास महत्‍व है। पूर्णिमा और हनुमान जयंती एकसाथ आने के कारण मंदिरों में भक्‍तों की भीड़ देखी जा रही है।   

बहरहाल, विज्ञान के नजरिए से बात करें तो पिंक मून को लोग नग्‍न आंखों से देख सकते हैं। अगर आपके पास दूरबीन या अच्‍छा टेलीस्‍कोप है तो पिंक मून और बेहतर दिखाई देगा। अगर आपके इलाके में मौसम साफ है तो पिंक मून को अब से थोड़ी देर बाद आप देख पाएंगे। 
Advertisement

पूर्णिमा का चांद भारत समेत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस आदि देशों में नजर आएगा। पिंक मून नाम अमेरिकी कल्‍चर से आया है। अमेरिका में हर पूर्णिमा को किसी ना किसी नाम से पुकारा जाता है जैसे- वूल्‍फ मून। अप्रैल की पूर्णिमा को लोकल नाम भी मिले हैं। अल्गोंक्विन लोग इसे ‘ब्रेकिंग आइस मून' कहकर पुकारते हैं, क्‍योंकि इस सीजन में बर्फ पिघलने लगती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.